रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन इस साल दिवाली (1 नवंबर) पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। इन दिनों इस फिल्म की हर तरह चर्चाएं चल रही हैं। इस समय अजय देवगन और करीना कपूर खान समेत फिल्म के कई सितारे सिंघम अगेन का जमकर प्रचार कर रहे हैं।
Singham Again: सिंघम अगेन की टीम ने रामलीला मैदान पर किया रावण दहन, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच दशहरे के मौके पर अजय देवगन फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ दिल्ली में रावण दहन करते हुए नजर आए।इंस्टाग्राम पर एक पपराजी की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में अजय देवगन को भगवान हनुमान की सुनहरे रंग की गदा अपने हाथों में पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में उनके साथ करीना कपूर और रोहित शेट्टी भी मौजूद थे, जिन्हें इस वीडियो में देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
तीनों ही सितारों को इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहने हुए देखा जा सकता हैं। अजय ने काले रंग का बंदगला पहना था, जबकि करीना बैंगनी रंग के कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रोहित ने इस खास मौके के लिए काले रंग की शेरवानी चुनी थी।
क्लिप में अजय, करीना और रोहित को मंच पर धनुष-बाण उठाते हुए देखा जा सकता है। सिंघम अगेन की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से है। दोनों ही फेंचाइजी के फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आने वाली हैं।
Nirupa Roy: पर्दे पर अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों की बनीं मां, महज 15 साल की उम्र में हो गई थी शादी