फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Single Bollywood Celebrities: सिंगल रहकर ही मौज में हैं ये सेलेब्स, सलमान से लेकर तब्बू तक हैं लिस्ट में शुमार

Sun, 24 Jul 2022 02:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 24 Jul 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Single Bollywood Celebrities Know Why They Chose to Remain Single From Salman Khan to Tabu
तब्बू-सलमान खान-अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों की पर्सनल लाइफ में फैंस की बेहद दिलचस्पी होती है। कौन-सा स्टार किसे डेट कर रहा है?, शादीशुदा जिंदगी कैसी है या कोई स्टार शादी क्यों नहीं कर रहा...? इन सभी सवालों में लोगों को काफी उत्सुकता होती है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अब तक घर नहीं बसाया है और वह घर बसाएंगे इसकी भी काफी कम उम्मीद है, क्योंकि वह कई बार शादी से इनकार कर चुके हैं। फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर इन सितारों ने सिंगल रहने का फैसला क्यों लिया है और यह जिंदगी कैसे बिता रहे हैं! आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब...

Single Bollywood Celebrities Know Why They Chose to Remain Single From Salman Khan to Tabu
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान को अब भी मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। वह अब तक सिंगल हैं। इसे लेकर कई बार उनसे सवाल पूछा जा चुका है। एक बार उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि वह सिंगल ही खुश हैं। सलमान ने कहा था, 'मुझे शादी करने और गर्लफ्रेंड बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे अपना सिंगल स्टेटस पसंद है। मैं इतने सालों से सिंगल हूं और मुझे ऐसे ही रहना पसंद है। आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि मैं कितना खुश हूं।'

Single Bollywood Celebrities Know Why They Chose to Remain Single From Salman Khan to Tabu
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू
अपने फिल्मी किरदारों से दिल जीतने वाली अभिनेत्री तब्बू ने भी अब तक घर नहीं बसाया है। वह सिंगल रहकर ही अपनी लाइफ को परफेक्ट तरीके से जी रही हैं। एक बातचीत में उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि सिंगल कोई खराब शब्द है। एक वक्त था, जब सिंगल होना खराब माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आपकी खुशी के कई स्रोत हो सकते हैं, जो रिलेशनशिप से अलग हों। आप अपने अकेलेपन से खुद डील कर सकते हैं, लेकिन अगर एक गलत पार्टनर के साथ बंध गए तो वह अकेलेपन से भी खराब स्थिति होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Single Bollywood Celebrities Know Why They Chose to Remain Single From Salman Khan to Tabu
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने भी सिंगल रहने का फैसला किया है। एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे और हमेशा अविवाहित ही रहेंगे। रिश्तों के बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी को डेट कर सकते हैं, लेकिन हमेशा साथ नहीं रह सकते। अक्षय ने कहा था, 'मैं शादीशुदा जिंदगी को मिस नहीं करता हूं। मुझे किसी की कंपनी में होना अच्छा लगता है, लेकिन उसमें एक कट-ऑफ पॉइंट भी होना चाहिए। मैं एक सुंदर, प्यारे और केयरिंग रिलेशनशिप में हो सकता हूं, लेकिन वह पूरे 24 घंटे और 30 दिनों वाली बात न हो। दिन के आखिर में मुझे मेरा समय चाहिए और मैं अकेले ही इसे बिताना चाहता हूं। यह चीज मैं कभी नहीं छोड़ूंगा और इसी तरह जिंदगी जीना चाहता हूं। कमिटमेंट को लेकर मुझे कोई डर है, ऐसा नहीं है। मुझे हैरानी होती है कि बिना किसी स्पेस के लोग कैसे जिंदगी जीते हैं। अगर मैं ऐसा करूंगा तो मुझे घुटन होगी। '

विज्ञापन
Single Bollywood Celebrities Know Why They Chose to Remain Single From Salman Khan to Tabu
तुषार कपूर - फोटो : Social media

तुषार कपूर
अभिनेता तुषार कपूर भी अब तक अविवाहित हैं। हालांकि, वह एक बच्चे के पिता हैं। इसके लिए उन्होंने सरोगेसी की मदद ली और वह बेहद खुश हैं। तुषार कपूर ने एक बातचीत में कहा था कि उनकी जिंदगी काफी खुशहाल है और पूर्ण है। तुषार के मुताबिक, 'मुझे लगता है कि मैंने सही स्टेप लिया है। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी जिंदगी खुशियों से भरी है। मैं अपने बेटे के साथ समय बिताता हूं। मैं किसी और के साथ यह समय साझा नहीं करना चाहता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed