बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं लेकिन एक खास शख्स है जो कंगना को अपना सब कुछ मानती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कंगना की बहन रंगोली की। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने इस खास मौके पर छोटी बहन को विश किया है।
बहन कंगना को 'जंगली फूल' मानती हैं रंगोली, बचपन की तस्वीर शेयर कर ऐसे किया बर्थडे विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगोली ने ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट लिखा है और कंगना की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- 'तुम्हारी आत्मा जंगली फूलों से बनी है, इसीलिए तुमने बर्थडे के लिए वसंत का महीना चुना, क्योंकि इस वक्त धरती खिली रहती है! मेरी प्यारी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
Her soul is made up of wild flowers, that’s why she chose the month of spring, when the earth laughs in bloom!! Happy Birthday to my adorable sister!! Love u a lot ♥️🥰😘🎂🥂🎊#Springbaby #KanganaRanaut pic.twitter.com/Q3vgDTYQmU
कंगना रनौत के सबसे करीबी इंसान के तौर पर उनकी बड़ी बहन रंगोली चंदेल को समझा जाता है। कंगना खुद यह बात बोल चुकी हैं कि जैसे हर पुरुष की सफलता के पीछे कोई महिला होती है वैसे ही उनकी सफलता के पीछे भी एक महिला ही है। रंगोली पर एसिड अटैक हो चुका है तब कंगना ने ही उन्हें संभाला और उनकी प्लास्टिक सर्जरी करवाई।
View this post on Instagram
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on
मौजूदा वक्त में रंगोली ही कंगना का मीडिया मैनेजमेंट देखती हैं। कंगना सोशल मीडिया से दूर हैं, ऐसे में रंगोली के जरिए ही उनकी तमाम अपेडेट्स मिलती हैं। इतना ही नहीं इस बार कंगना अपना जन्मदिन होम टाउन मनाली में मनाने वाली थीं, लेकिन उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' का पैचवर्क अभी बाकी है। इसलिए प्रोड्यूसर एकता कपूर की रिक्वेस्ट करने पर वो मनाली नहीं गईं।
View this post on Instagram
Happy Diwali !!! #myfavfestival #sweets #withmylovelysis #Manali #diwali ♥️
A post shared by Rangoli Chandel (@rangoli_r_chandel) on
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना अश्विनी अय्यर तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पंगा' में नजर आने वाली हैं। कंगना ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक और तोहफा दिया है। दरअसल कंगना ने कन्फर्म किया है कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का तमिल में नाम 'थलाइवी' और हिंदी में नाम 'जया' होगा।