साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता दुलकर सलमान और छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म 'सीता रामम' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार की फिल्म ने साउथ की टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई की थी, वहीं हिंदी बेल्ट में 'सीता रामम' का असर कुछ फीका रहा। समीक्षकों की जबरदस्त तारीफ और दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद भी हिंदी पट्टी में यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करते में असफल रही। पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस प्यार भरी लव स्टोरी की ओटीटी रिलीज डेट का एलान हो गया है।
Sita Ramam: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी पर आएगी दुलकर-मृणाल की 'सीता रामम', जानिए घर बैठे कब देख सकते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ही देर पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'सीता रामम' का एक पोस्टर साझा करते हुए इसकी स्ट्रीमिंग की डेट का एलान किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने लिखा, 'प्यार और प्रेम पत्रों की एक बहुत प्यारी सी लव स्टोरी जो जन्म-जन्म तक के लिए है। सीता रामम 9 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।' जी हां, मलयालम सुपरस्टार दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की प्यारी सी लव स्टोरी अब आप घर बैठे इसी हफ्ते 9 तारीख से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
View this post on Instagram
आपको बता दें यह फिल्म पिछले महीने दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज की गई थी, जहां 'सीता रामम' को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने तेलुगू सिनेमा में कमाल का कारोबार किया थी। इतना ही नहीं इसे समीक्षकों की भी खूब तारीफ मिली थी। इसके बाद 'सीता रामम' को इस महीने 2 तारीख को हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लेकिन यह हिंदी पट्टी के दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। अब मेकर्स ने इसे हिंदी सिनेमाघरों में रिलीज करने के महज एक हफ्ते बाद ही इसे ओटीटी पर दर्शकों के लिए लाने का फैसला कर लिया है।
आपको बता दें हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सीता रामम' एक क्लासिक लव स्टोरी है। फिल्म की कहानी 80 और 60 के दशक में हुए एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता सलमान एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आई हैं। इस फिल्म ने तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में 37.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म ने तीनों भाषाओं में ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली थी। आपको बता दें यह फिल्म केवल 30 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी। सीता रामम' में सलमान दुलकर, मृणाल ठाकुर के अलावा, रश्मिका मंदाना, सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और धारुन भास्कर आदि अहम किरदारों में हैं।