फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sita Ramam Vs Bimbisara: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'बिम्बिसार' से आगे निकली 'सीता रामम', कमा डाले इतने करोड़

Tue, 09 Aug 2022 10:02 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 09 Aug 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Sita Ramam Vs Bimbisara Films box office collections have brought cheer to a struggling Telugu film industry
सीता रामम, बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' और नंदमुरी कल्याण राम अभिनीत 'बिम्बिसार' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इन दोनों फिल्मों की वजह से तेलुगू फिल्म उद्योग को अच्छा-खासा फायदा हुआ है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में नानी, रवि तेजा और नागा चैतन्य जैसे सितारों की फिल्में न्यूनतम राजस्व देने में विफल रही थी, जिसकी वजह से तेलुगू फिल्म उद्योग को काफी नुकसान झेलना पड़ा था।

Sita Ramam Vs Bimbisara Films box office collections have brought cheer to a struggling Telugu film industry
बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, 'सीता रामम' और 'बिम्बिसार' ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाकर सबको हैरान कर दिया। जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी कल्याण राम अभिनीत 'बिम्बिसार' ने अपने शुरुआती दिन में तेलुगू राज्यों में 9 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसे तेलुगू उद्योग के सभी हितधारकों द्वारा एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। अकेले तेलुगू राज्यों में फिल्म की चार दिन की कमाई 25.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तकरीबन 31 करोड़ रुपये आंकाड़ा गया है।

Sita Ramam Vs Bimbisara Films box office collections have brought cheer to a struggling Telugu film industry
सीता रामम - फोटो : insta

वहीं दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की 'सीता रामम' ने उम्मीद से कहीं अच्छा प्रदर्शन किया है। लीड में नॉन-तेलुगू स्टार होने के बावजूद फिल्म ने तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में तकरीबन 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।वहीं अन्य भाषाओं की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 17.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sita Ramam Vs Bimbisara Films box office collections have brought cheer to a struggling Telugu film industry
सीता रामम, बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि 'बिम्बिसार' ने यूएसए में भी अच्छी कमाई की। यह कल्याण राम के करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने यूएसए में 300 हजार डॉलर (2.40 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है। वहीं सीता रामम ने आपहले सप्ताहांत लगभग 550 हजार डॉलर (4.30 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 'सीता रामम' आगे चलकर और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed