फिल्म 'स्काई फोर्स' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म ने नए साल में अक्षय कुमार की किस्मत के सितारे भी बदल डाले हैं। बीते वर्ष जहां उनकी फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शकों को सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही थी, वहीं इस साल भावुक कर देने वाली कहानी उन्हें खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और टिकट खिड़की पर इसकी मजबूत पकड़ बरकरार है। जानते हैं आज का प्रदर्शन कैसा रहा...
Sky Force Day 12 Box Office: टिकट खिड़की पर 'स्काई फोर्स' की मजबूत पकड़ जारी, जानें 12वें दिन कैसा रहा हाल
Sky Force Day 12 Box Office Collection: फिल्म 'स्काई फोर्स' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज को आज 12 दिन पूरे हो गए हैं, जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है....
कितनी है दस दिनों की कमाई?
फिल्म 'स्काई फोर्स' का दस दिनों का नेट कलेक्शन 119.5 करोड़ रुपये रहा। कल सोमवार से फिल्म की कमाई में ढलान आना शुरू हुआ। रविवार के मुकाबले सोमवार को कलेक्शन में 80 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। कल सोमवार को 11वें दिन 'स्काई फोर्स' ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब इसके आज 11वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
कैसा रहा आज का कारोबार?
खबर लिखे जाने तक मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'स्काई फोर्स' ने 1.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनी है। अपना बजट यह निकाल चुकी है। 100 करोड़ी क्लब में फिल्म एंट्री ले चुकी है और यह इस साल की पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपये कमाए हैं। वीकडेज में फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है।
150 करोड़ की तरफ बढ़े कदम
रविवार यानी 10वें दिन के बाद भले ही 'स्काई फोर्स' की कमाई में गिरावट दर्ज हुई है, मगर वीकडेज के हिसाब से यह कमाई कम नहीं है। फिल्म अब 150 करोड़ की तरफ बढ़ चली है। फिलहाल इसका कलेक्शन 122.11 करोड़ रुपये हो चुका है। सिनेमाघरों में इसके मुकाबले में कोई फिल्म नहीं है। शाहिद कपूर की 'देवा' लगी है, लेकिन दर्शक उसे भाव नहीं दे रहे। आने वाले दिनों में 'लवयापा' रिलीज होगी। देखते हैं इस फिल्म का 'स्काई फोर्स' पर क्या असर होता है।
'स्काई फोर्स' का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा है
| दिन | कारोबार |
| पहले सप्ताह | 99.7 करोड़ रुपये |
| आठवें दिन | 4.6 करोड़ रुपये |
| नौवें दिन | 7.4 करोड़ रुपये |
| दसवें दिन | 7.8 करोड़ रुपये |
| 11वें दिन | 1.50 करोड़ रुपये |
| 12वें दिन | 1.11 करोड़ रुपये (*शुरुआती आंकड़े*) |
| कुल | 122.11 करोड़ रुपये |