फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फोर्स' की पकड़ बरकरार, जानिए पांचवे दिन कैसा रहा कारोबार?

Wed, 29 Jan 2025 08:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Jan 2025 08:31 AM IST
सार

Sky Force Movie Box Office Collection Day 5: 'स्काई फोर्स' लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। आइए इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन जान लेते हैं। 

विज्ञापन
Sky force movie box office collection day 5 akshay kumar veer pahariya sara ali khan nimrat kaur
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों भरपूर प्यार मिला है। 'स्काई फोर्स' एक एरियल एक्शन फिल्म है, जो भारत के पहले एयर स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।

Sky force movie box office collection day 5 akshay kumar veer pahariya sara ali khan nimrat kaur
'स्काई फोर्स' की एडवांस बुकिंग पर एक नजर - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे दिन इतनी रही कमाई

रिलीज होने के बाद 'स्काई फोर्स' अब तक अपना पांच दिन का सफर तय कर चुकी है। पहले सप्ताहांत में इस फिल्म ने शानदार कारोबार किया, लेकिन सोमवार को कामकाज वाला दिन होने की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई। फिल्म ने चौथे दिन आठ करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो कि इसके बजट के हिसाब से संतोषजनक कहा जा सकता है। 

Sky force movie box office collection day 5 akshay kumar veer pahariya sara ali khan nimrat kaur
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय के लिए संजीवनी साबित हुई 'स्काई फोर्स'

फिल्म की लागत 100 करोड़ रुपये के आसपास की है। स्काई फोर्स के कलेक्शन को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही अपने बजट के बराबर कमाई कर लेगी। पिछले काफी समय से अक्षय  कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर रही थीं। यह फिल्म उनके करियर के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky force movie box office collection day 5 akshay kumar veer pahariya sara ali khan nimrat kaur
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पांच दिनों में इतना हुआ कारोबार

फिल्म के ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 87.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसकी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि यह दूसरे सप्ताहांत में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

विज्ञापन
Sky force movie box office collection day 5 akshay kumar veer pahariya sara ali khan nimrat kaur
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन
फिल्म         कुल कमाई (रुपये में)
स्काई फोर्स 87.05 करोड़*
बड़े मियां छोटे मियां 59.17 करोड़
खेल खेल में 40.36 करोड़ 
मिशन रानीगंज 33.74 करोड़ 
सरफिरा     22.13 करोड़

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed