मशहूर डांसर राघव जुयाल आज 31 साल के हो गए हैं। वह डांस की दुनिया में अलग स्टाइल और अपने शानदार मूव्स के लिए जाने जाते हैं। राघव अपने स्लो मोशन के लिए मशहूर हैं। जब इस इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा था, तब वह 'कॉकरोच' के नाम से मशहूर थे और यह नाम उन्होंने ही खुद को दिया था लेकिन धीरे-धीरे वह इस इंडस्ट्री के स्लो मोशन किंग बन गए। उन्होंने अपनी जर्नी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से शुरू की थी लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें इस शो में फैंस की डिमांड पर बुलाया गया था।
Raghav Juyal: जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने ऐसे बदली 'कॉकरोच' की किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राघव का बचपन
10 जुलाई 1991 को जन्मे राघव जुयाल उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुख रखते हैं और यही वजह से है वह पहाड़ों से इतना लगाव महसूस करते हैं। उनके पिता दीपक जुयाल वकील हैं और उनकी मां का नाम अलका बख्शी हैं। राघव को बचपन से ही डांस का शौक था और इसी वजह से उन्होंने स्कूल टाइम में ही कंपीटिशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। हालांकि, उन्होंने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। बल्कि उन्होंने जो भी सीखा टीवी और इंटरनेट की वीडियो को देखकर ही सीखा। इसके बावजूद उन्होंने कई कंपीटिशन में जीत हासिल की।
डांस इंडिया डांस से शुरू की जर्नी
'डांस इंडिया डांस' (DID) टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है, जिसके जरिए कई आम डांसर्स ने अपने सपनों को पूरा किया है उनमें राघव भी हैं। साल 2012 में 'डीआईडी' के सीजन 3 के ऑडिशन राउंड में राघव नजर आए थे। उन दिनों उनके लाल बालों वाले स्टाइल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था। शो में उन्होंने अपना नाम कॉकरोच बताया और फिर जब उन्होंने स्लो मोशन में अपना डांस शुरू किया। तब शो के जज गीता कपूर, रेमो डिसूजा और टेरेंस लेविस भी हैरान रह गए। हालांकि, राघव को शो के आगे राउंड्स में रिजेक्ट कर दिया गया था।
फैंस की डिमांड पर राघव की एंट्री
राघव जुयाल 'डीआईडी 3' के टॉप 18 तक में भी जगह नहीं बना पाए थे लेकिन उनके ऑडिशन राउंड का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। दर्शकों को राघव का स्टाइल पसंद आया, जिस वजह से पब्लिक के बीच उन्हें शो में बुलाने की डिमांड उठने लगी। इसी वजह से शो के ग्रैंड मास्टर रहे मिथुन चक्रवर्ती ने एक खास फैसला लेते हुए राघव को वाइल्ड कार्ड राउंड में अपना ट्रंप कार्ड बनाकर एंट्री दिलाई। इसके बाद राघव ने पूरे शो में अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, वह इस शो के रनरअप भी रहे थे।
राघव की शानदार फिल्में
राघव जुयाल बेहतरीन डांसर-कोरियोग्राफर होने के साथ साथ शानदार एक्टर और होस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सोनाली केबल' से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘एबीसीडी 2’, ‘नवाबजादे’, ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘बहुत हुआ सम्मान’ में काम किया। वहीं, अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी राघव जुयाल अपना जलवा दिखाएंगे। इसके अलावा, राघव ने अपनी होस्टिंग से भी फैंस को दीवाना बनाया है। वह रियलिटी शो 'डांस प्लस' में बतौर होस्ट नजर आते हैं और हर सीजन में उन्होंने अपनी कॉमिड टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है।