फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मिता समेत इन हीरोइनों की मौत से सन्न रह गए थे फैंस, इस एडल्ट स्टार ने तो कर ली थी आत्महत्या

Wed, 16 Oct 2019 04:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 16 Oct 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Smita Patil to Divya Bhrati Bollywood Celebrities Also Died A Sudden And Tragic Death
- फोटो : सोशल मीडिया

स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा, पर काम ऐसा कि आज भी वो चर्चा में रहता है। अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। प्रतीक के जन्म के कुछ दिनों बाद 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया। एक समय स्मिता पाटिल का बॉलीवुड में बोलबाला था पर जब उनकी असमय मौत हुई तो सिनेमाई दुनिया को पसंद करते वाले भी सन्न रह गए। जानें, इंडस्ट्री की ऐसी ही टॉप हीरोइनों के बारे में, जिन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया...

Smita Patil to Divya Bhrati Bollywood Celebrities Also Died A Sudden And Tragic Death
दिव्या भारती
दिव्या भारती
25 साल पहले वो 5 अप्रैल 1993 की रात थी जब खबर आई थी कि अभिनेत्री दिव्या भारती पांचवें फ़्लोर पर अपने घर की बालकनी से गिर गईं हैं। आज तक उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। तब हर अखबार में ये सुर्खी थी कि मुंबई में दिव्या भारती को कूपर अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई।
Smita Patil to Divya Bhrati Bollywood Celebrities Also Died A Sudden And Tragic Death
Pratyusha Banerjee - फोटो : Social Media
प्रत्युषा बनर्जी
फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Smita Patil to Divya Bhrati Bollywood Celebrities Also Died A Sudden And Tragic Death
जिया खान
जिया खान
फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
विज्ञापन
Smita Patil to Divya Bhrati Bollywood Celebrities Also Died A Sudden And Tragic Death
silk smitha
सिल्क स्मिता
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। दक्षिण भारतीय सिनेमा में 1970 के दशक के आखिर से 1990 के शुरू तक सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता था। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिली। उसकी मौत का कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ के अनुसार सिल्क ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थी। तेलुगु में एक सुसाइड नोट मिला था, लेकिन उसे भी समझा नहीं जा सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed