फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की छपाक को टैक्स फ्री करने पर भाजपा नेता का बयान, कहा-'पॉर्न होती..'

Fri, 10 Jan 2020 04:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Jan 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani and Gopal Bhargava criticised Deepika Padukone film Chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म छपाक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दीपिका ने इस फिल्म का जोर-शोर से प्रोमोशन किया। दीपिका की इस फिल्म को कई लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छपाक को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया गया है। ऐसे में फिल्म के टैक्स फ्री करने पर भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की है। इतना ही नहीं केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तो दीपिका पादुकोण को कांग्रेस सरकार का समर्थन करने वाली बताया है। 

Smriti Irani and Gopal Bhargava criticised Deepika Padukone film Chhapaak
गोपाल भार्गव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अंग्रेजी वेब साइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार में छपाक के टैक्स फ्री करने पर गोपाल भार्गव ने कहा है कि अगर ये पॉर्न फिल्म भी होती तो मध्य प्रदेश सरकार इसको भी टैक्स फ्री करती। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़िता की जिदंगी पर आधारित है। जिसको देखते हुए कांग्रेस शासित प्रदेश मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है। जिस पर गोपाल भार्गव ने सरकार की आलोचना की है। 

Smriti Irani and Gopal Bhargava criticised Deepika Padukone film Chhapaak
गोपाल भार्गव - फोटो : Facebook

गोपाल भार्गव ने कहा, 'फिल्म को रिलीज भी नहीं किया गया था और इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था। यह स्टंट हो या एक्शन या कुछ भी ... या फिर पॉर्न, तो भी वो ऐसा ही करते।' गोपाल भार्गव के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने पर भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हुई है। अभिनेत्री पर हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहता होगा कि दीपिका प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani and Gopal Bhargava criticised Deepika Padukone film Chhapaak
smriti irani - फोटो : social media

स्मृति ने आगे कहा कि यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उन लोगों के साथ खड़ी हुई, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों की पिटाई की। कार्यक्रम में स्मृति ईरानी की ओर से एक सवाल के जवाब में की गई टिप्पणी का वीडियो भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने भी ट्वीट किया है। केंद्रीय मंत्री ने दीपिका पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी को समर्थन करती हैं। जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं। 

विज्ञापन
Smriti Irani and Gopal Bhargava criticised Deepika Padukone film Chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक का जोर-शोर से प्रोमोशन कर रही हैं। फिल्म के प्रोमोशन के बीच मंगलवार रात को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पहुंची। यहां उन्होंने कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई हिंसा की आलोचना की। विश्वविद्यालय में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची थीं।


पढ़ें: देश के माहौल को देखकर दीपिका को हुआ 'दर्द', JNU छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने का ऐसे मिला फायदा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed