{"_id":"5e1852068ebc3e881a4766c4","slug":"tanhaji-the-unsung-warrior-actor-ajay-devgn-reveals-favourite-movies-and-described-his-acting-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये फिल्में हैं अजय देवगन के दिल के सबसे करीब, किरदारों को निभाने के तरीके पर भी किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये फिल्में हैं अजय देवगन के दिल के सबसे करीब, किरदारों को निभाने के तरीके पर भी किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Jan 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अजय देवगन अपने करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक बता रहे हैं। हाल ही में अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल और फिल्म के निर्देशक ओम राउत के साथ अमर उजाला के ऑफिस पहुंचे और एडिटर्स के साथ खुलकर बातचीत की।
2 of 5
अमर उजाला की टीम के साथ अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
100 फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन के दिल के करीब कौनसी फिल्म या किरदार है? इस सवाल पर अजय कहते हैं, 'जब आप किसी फिल्म में काम करते हैं तो आप हर फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देते हैं। इसके बाद ये बात एक दम अलग है कि फिल्म चलती है या नहीं चलती है। लोगों को पसंद आती है या नहीं आती है।'
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
अजय आगे कहते हैं, 'एक अभिनेता के लिए उसकी फिल्में उसके बच्चों की तरह होती हैं। तो आप उसमें से किसी एक को नहीं चुन सकते हैं। हालांकि फिर भी दो ऐसी फिल्में हैं जो हमारे दिल के करीब हैं। एक फिल्म है द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और दूसरी है जख्म।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन, ओम राउत और काजोल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इंटरव्यू में अजय देवगन ने खुद को किरदार में ढालने के लिए कहा, 'मैं किसी भी किरदार के लिए खुद को दिमाग से ढालता हूं। मैं उस किरदार को पढ़ता हूं और समझता हूं। इसके बाद जब मैं घर पर या अपने परिवार के साथ होता हूं तो अजय ही होता है। लेकिन शूटिंग सेट पर पहुंचकर मैं उस किरदार में खुद को ढाल लेता हूं और वैसा ही सोचने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में काजोल तान्हाजी की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। बता दें कि एक लंबे अरसे बाद अजय और काजोल एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।