{"_id":"5c5e87f2bdec2273a0325ace","slug":"smriti-irani-shares-pictures-with-her-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के नखरों को ऐसे हैंडल करती हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पोस्ट शेयर कर बताया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी के नखरों को ऐसे हैंडल करती हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पोस्ट शेयर कर बताया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani
Link Copied
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एकता कपूर के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी राजनीति में आने के बाद अपने तीखे बयानों की वजह से भी जानी जाती हैं।
Trending Videos
2 of 5
Smriti Irani
स्मृति अक्सर अपनी और अपने परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही नें उन्होंने अपनी बेटी जोइश ईरानी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'हर बार जब यह अपनी आंखें घुमाती है, तो इसे जोर से मारने का मन करता है लेकिन नहीं... फिर आप मुस्कुरा कर बात खत्म कर देते हैं।'
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Smriti Irani
सोशल मीडिया पर इस फोटो को अब तक 36269 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर इस जोड़ी को लाजवाब बता रहे हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्मृति ईरानी जी आप चुनाव हार कर भी मंत्री कैसे बन गईं।
4 of 5
Smriti Irani
स्मृति ईरानी सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। बता दें कि, मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
स्मृति ईरानी
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।