फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या से बदले के लिए सलमान ले आए थे हमशक्ल एक्ट्रेस, इस बीमारी के बाद हो गईं फिल्मों से दूर

Sun, 29 Jul 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
sneha ullal back to work a film after 4 years

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने 2005 में एक नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया। जो हूबहू ऐश्वर्या की हमशक्ल जैसी थीं। दर्शकों ने जब उन्हें परदे पर देखा तो बस देखते ही रह गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'लकी- नो टाइम फॉर लव' से डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस स्नेहा उलाल की। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन ऐश्वर्या से शक्ल मिलने के चलते स्नेहा उलाल की चर्चा होने लगी। स्नेहा 2014 में एक तमिल फिल्म में नजर आई थीं उसके बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।

sneha ullal back to work a film after 4 years

स्नेहा पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं इसकी वजह उनकी गंभीर बीमारी बताई जा रही है। पिछले साल जून में स्नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पिछले 4 साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है। ब्लड से जुड़ी इस बीमारी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। 

sneha ullal back to work a film after 4 years

स्नेहा ने आगे बताया कि 'बीमारी की वजह से मैं इतनी कमजोर हो गई थी कि मैं अपने पैरों पर 30-40 मिनट से ज्यादा खड़ी तक नहीं रह सकती थी। ऐसे में मेरे लिए शूटिंग करना नामुमकिन था। बीमारी के बावजूद मैं फिल्मों की शूटिंग कर रही थी इसलिए मेरी तबीयत और खराब हो गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sneha ullal back to work a film after 4 years

स्नेहा ने बताया कि 'भले ही मैं शारीरिक रूप से कमजोर हो गई थी लेकिन मानसिक तौर पर मैं मजबूत थी। अब मैं पूरा समय खुद का ख्याल रखती हूं।' बीमारी की वजह से स्नेहा ने किसी इवेंट में भी जाना छोड़ दिया था। उनका कहना था कि एक बार फिल्मी दुनिया से जुड़ जाते हैं तो हमेशा खूबसूरत दिखने का दबाव होता है। बीमारी की वजह से चेहरे पर असर पड़ा था जिस वजह से उन्होंने पार्टियों में जाना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
sneha ullal back to work a film after 4 years

बीमारी से उबरने के बाद स्नेहा ने दिसंबर 2017 में रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'इश्क वाली बारिश' में काम किया। म्यूजिक वीडियो में स्नेहा के साथ मुंबई बेस्ड मॉडल कैज खान हैं। स्नेहा ने बताया कि 'फैंस पूछते हैं कि मैं कहां गायब हूं और क्या कर रही हूं तो मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि मैं यही हूं और जल्द ही फिल्मों में नजर आऊंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed