{"_id":"622fa06adb915c5819726b41","slug":"social-media-raj-kundra-gets-trolled-for-hiding-his-face-with-a-jacket-netizens-said-ye-to-muh-dikhane-layak-nahi-raha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: जैकेट से चेहरा ढककर थिएटर पहुंचे राज कुंद्रा हुए ट्रोलिंग का शिकार, लोग बोले- ये तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: जैकेट से चेहरा ढककर थिएटर पहुंचे राज कुंद्रा हुए ट्रोलिंग का शिकार, लोग बोले- ये तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 15 Mar 2022 01:37 AM IST
सार
नेम, फेम और ग्लैमर के लिए मशहूर फिल्म इंडस्ट्री में फैशन एक अहम भूमिका निभाता है। फैशन के बढ़ते क्रेज के बीच गैलमर जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जो अपने अतरंगी स्टाइलिंग के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेम, फेम और ग्लैमर के लिए मशहूर फिल्म इंडस्ट्री में फैशन एक अहम भूमिका निभाता है। फैशन के बढ़ते क्रेज के बीच गैलमर जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जो अपने अतरंगी स्टाइलिंग के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह से लेकर उर्फी जावेद तक अक्सर अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी बीच अब हाल ही बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी अपने ऐसे ही एक फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में है। बीते साल काफी सुर्खियां बटोरने वाले राज कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा।
Trending Videos
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए इस वीडियो में राज कुंद्रा काले रंग की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही राज चश्मा पहने भी नजर आ रहे हैं। लेकिन खास बात यह थी कि उन्होंने अपनी इस जैकेट से अपना पूरा चेहरा ढका हुआ था, जिसकी वजह से कोई भी उनकी शक्ल देख नहीं पा रहा था। वीडियो में राज कुंद्रा को देख यह पहचानना मुश्किल है कि वह शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को देख नेटिजन्स एक बार फिर राज कुंद्रा और उनके पॉर्नोग्राफिक केस के बारे में बातें करते नजर आ रहे हैं। राज के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ऐसा काम करते ही क्यों हो जो मुंह छुपा ना पड़े। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ये तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ऐसा काम करोगे तो मुंह छुपा ही पड़ेगा।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक और यूजर ने लिखा, अब सुपर से ऊपर वाले काम करोगे तो यही हाल होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुंह दिखाने लायक नहीं रहा तो ऐसे ही एंट्री करनी पड़ेगी। जबकि एक अन्य यूजर ने राज कुंद्रा को ट्रोल करते हुए कमेंट किया, ऐसा काम ही क्यों करो कि मुंह छुपा ना पड़े। इतना ही नहीं इस दौरान एक अन्य यूजर ने राज कुंद्रा की तुलना किम कार्दशियन से करते हुए उन्हें पुरुषों का किम कार्दशियन बता डाला।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा बीते साल काफी सुर्खियों में थे। दरअसल राज को अश्लील फिल्में बनाने और प्रसारित करने के आरोप में 19 जुलाई 2021 मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया था। इस दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि राज कुंद्रा बीते डेढ़ साल में करीब 100 से ज्यादा अश्लील फिल्में बना चुके थे। मामले में करीब 2 महीने जेल में बंद रहने के बाद सितंबर में राज कुंद्रा को जमानत मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X