ढिंचैक पूजा के गाने को लोग कितना भी क्रिटिसाइज करें लेकिन आज वो एक ऑनलाइन स्टार बन चुकी हैं। हाल ही में ढिंचैक पूजा का एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल 'दिलों का शूटर' है। लंबे समय बाद ढिंचैक पूजा यूट्यूब पर लौटीं और तहलका मचा दिया।
बॉलीवुड हीरोइनों से कम नहीं ढिंचैक पूजा, एक महीने की कमाई जान पीट लेंगे सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ने उनके गाने को सरहा तो कुछ ने हमेशा की तरह क्रिटिसाइज किया। लेकिन ढिंचैक पूजा के फॉलोअर कम नहीं हैं। ढिंचैक पूजा अब यूट्यूब और सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं।
ढिंचैक पूजा का वीडियो-
ढिंचैक पूजा को अपने यूट्यूब चैनल के जरिए करीब 22 लाख व्यूअर हर महीने मिलते हैं। ढिंचैक के गाने 'स्वैग वाली टोपी', 'दारू दारू दारू', 'सेल्फी मैंने ले ली आज' के बाद अब 'दिलों का शूटर' सामने आया है।
ढिंचैक पूजा का वीडियो-
ढिंचैक पूजा के अब तक 12 वीडियो रिलीज हो चुके हैं। इन 12 वीडियो के 2 करोड़ 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ढिंचैक पूजा के यूट्यूब पेज के 1 लाख सबस्क्राइबर हैं। ढिंचैक पूजा के एक वीडियो को हर दिन 6 लाख लोग देखते हैं।
ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर सबसे तेजी से पॉपुलर होने वाली सेलेब्रिटी बन गई हैं। बता दें कि यूट्यूब पर 1000 व्यूअर के 1.5 डॉलर मिलते हैं। अगर कैलकुलेट किया जाए तो ढिंचैक पूजा हर महीने 50 लाख रुपए कमाती हैं।