बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दोनों महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में यह कपल साईं बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शिल्पा शेट्टी की पति राज कुंद्रा के साथ साल 2022 की पहली पोस्ट है।
सोशल मीडिया: पति राज कुंद्रा के साथ भगवान के दर पर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, साईं बाबा और सप्तश्रृंगी देवी के किए दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर इस वीडियो क्लिप को साझा करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "सबका मालिक एक श्रद्धा और सबूरी। ओम साईं राम। इसके साथ ही अभिनेत्री आज पति राज कुंद्रा संग सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के मंदिर दर्शन की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
इस दौरान अभिनेत्री और उनके पति के साथ उनकी एक रिलेटिव और बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी नजर आए। दर्शन के बाद शिल्पा ने फोटो के लिए अपना मास्क उतारा। मंदिर में एक्ट्रेस के आने की खबर फैलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अभिनेत्री इससे पहले पिछले राज कुंद्रा के साथ हिमाचल प्रदेश भी गए थे। इस दौरान दोनों ने वहां कांगड़ा जिले में शत्रुनाशिनी मां बगलामुखी के मंदिर, गांव बनखंडी में साथ पूजा की थी। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर के भी दर्शन किए थे।
गौरतलब है कि जेल से बाहर आने के बाद वह पिछले साल नवंबर में शिल्पा की अपने पति के साथ यह पहली सार्वजनिक झलक थी। दरअसल, एक्ट्रेस के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पिछले साल जुलाई में अश्लील फिल्म से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राज को करीब में दो महीने बाद सितंबर में जमानत मिली थी।

कमेंट
कमेंट X