फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की डेड बॉडी को देखकर रिया चक्रवर्ती ने कहा था 'Sorry Babu', अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वजह से लगा रहे क्लास

Sun, 23 Aug 2020 08:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 23 Aug 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Social Media Trends Sorry Babu For rhea chakraborty Sushant Singh Rajput Death Case
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई की टीम कर रही है। इसके साथ ही केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ये सामने आया था कि सुशांत की मौत के एक दिन बाद रिया चक्रवर्ती मुर्दाघर गई थीं और उन्होंने सुशांत के शव को देखकर सॉरी बाबू कहा था। अब सोशल मीडिया पर सॉरी बाबू ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स कमेंट कर अपने-अपने विचार रख रहे हैं। साथ ही ये कयास भी लगा रहे हैं कि आखिर रिया ने ऐसा क्यों कहा होगा।



Social Media Trends Sorry Babu For rhea chakraborty Sushant Singh Rajput Death Case
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स सुशांत की पड़ोसी को भी निशाने पर ले रहे हैं, उन्होंने अपने बयान में कहा था- 13 जून की रात को सुशांत के घर की लाइट्स जल्दी ही बंद हो गईं थीं। इस बयान पर एक यूजर ने कहा- बिना किसी के पूछे हमारा ध्यान भटकाने के लिए ये सब कहानियां बनाई जा रही हैं। सॉरी बाबू वाली कहानी भी स्क्रिप्टेड है।
 
Social Media Trends Sorry Babu For rhea chakraborty Sushant Singh Rajput Death Case
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

एक यूजर ने लिखा- रिया ने सुशांत का फ्लैट बदलवाया, रिया ने कुक को और सुशांत के सभी करीबी सहयोगियों को बदल दिया। क्या  सिर्फ सॉरी बाबू कहने के लिए उसकी छाती को छुने के लिए रिया मुर्दाघर गई थीं, दोनों ने मिलकर सुशांत को मारा है और अब यह सब ड्रामा किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media Trends Sorry Babu For rhea chakraborty Sushant Singh Rajput Death Case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और फिल्म मेकर सुरजीत सिंह राठौर ने 15 जून को कूपर अस्पताल में जो कुछ भी हुआ उसके बारे में बताया था। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सुरजीत ने बताया, 'मैं करीब 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचा था। करीब 11:30 बजे मेरे दोस्त सूरज सिंह वहां आए और मुझसे कहने लगे कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके अंतिम दर्शन करना चाहती हैं। पुलिसवालों से बात कर उसे सुशांत का चेहरा दिखा दो। मैंने पुलिस वालों से बात की और रिया को लेकर मुर्दाघर के अंदर पहुंच गया। जैसे ही मैंने सुशांत के चेहरे से चादर हटाई, रिया ने उनके सीने पर हाथ रखा और कहा- 'सॉरी बाबू'। हम 5 से 7 मिनट तक अंदर रुके रहे।'
विज्ञापन
Social Media Trends Sorry Babu For rhea chakraborty Sushant Singh Rajput Death Case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुरजीत ने यह भी बताया था कि रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती और उनकी मां भी सुशांत का शव देखना चाहते थे, लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें देखने नहीं दिया। सुरजीत का दावा है कि उसने पुलिस अधिकारी से बात की और इसके बाद ही वह और रिया, सुशांत का शव देखने अंदर गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed