{"_id":"587723be4f1c1b577fbaa435","slug":"sofia-hayat-in-search-of-groom-for-rakhi-sawant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" राखी सावंत की शादी कराने में जुटी है ये मॉडल, खोज रही है दूल्हा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राखी सावंत की शादी कराने में जुटी है ये मॉडल, खोज रही है दूल्हा
Thu, 12 Jan 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में सलमान खान पर चौंकाने वाले कमेंट करने के बाद मॉडल से नन बनी सोफिया हयात ने अब राखी सावंत को लेकर बड़ी बात कही है। सोफिया, जो राखी सावंत की अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने कहा है कि वो चाहती हैं कि राखी इस साल शादी के बंधन में बंध जाएं और इसलिए वो उनके लिए लड़का तलाश रही हैं।
राखी सावंत की शादी कराने पर तुली ये मॉडल, ढूंढ रही है उनके लिए लड़का
2 of 5
एक जारी किए गए स्टेटमेंट में सोफिया ने कहा, ' राखी सावंत काफी मेहनती हैं। वो एक नदी की तरह हैं जो हर मुश्किल को पार करते हुए आगे बढ़ती जाती हैं। हर लड़की को राखी सावंत को अपना आदर्श मानना चाहिए। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे राखी जैसी दोस्त मिली। लेकिन इन दिनों में उन्हें लेकर थोड़ा चिंतित हूं। मैं चाहती हूं कि जितना जल्दी हो सके राखी शादी कर लें। हो सके तो इसी साल वो शादी कर लें और उनके लिए मैं लड़का तलाश रही हूं।'
राखी सावंत की शादी कराने पर तुली ये मॉडल, ढूंढ रही है उनके लिए लड़का
3 of 5
बता दें कि कुछ साल पहले राखी ने टीवी पर 'राखी का स्वयंवर' शो के जरिए अपना स्वयंवर रचाया था और एनआरआई ईलेश पारुजनवाला को अपने हमसफर के रूप में चुना था। लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। राखी ने ये कहकर ईलेश से अपना रिश्ता खत्म कर लिया कि ईलेश ने उनसे झूठ बोला और धोखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सावंत की शादी कराने पर तुली ये मॉडल, ढूंढ रही है उनके लिए लड़का
4 of 5
इतना ही नहीं, पिछले साल राखी ने ये कहकर हलचल मचा दी कि उन्होंने ईलेश से सगाई सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए की थी।
राखी के बारे में सोफिया ने आगे कहा कि राखी को हमेशा ही गलत समझा जाता है। बेशक वो बाहर से सेक्स सिंबल और काफी बोल्ड नजर आती हैं लेकिन अंदर से वो एकदम संत हैं। कोई भी इंसान राखी से शादी करके खुद को खुशनसीब मानेगा।
विज्ञापन
राखी सावंत की शादी कराने पर तुली ये मॉडल, ढूंढ रही है उनके लिए लड़का
5 of 5
खैर, अब देखते हैं कि राखी कब शादी करती हैं। वैसे अब जब सोफिया उनके लिए लड़का ढूंढ ही रही हैं तो उम्मीद है कि जल्द ही राखी की जिंदगी में शादी की घंटियां बजेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।