अक्सर अपने बयानों, वीडियो और तस्वीरों से विवादों में रहने वाली सोफिया हयात ने पिछले साल अप्रैल में इंटीरियर डिजाइनर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी । कुछ दिन पहले सोफिया ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी भी दी कि वो मां बनने वाली हैं । अब उनके रिश्ते में एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है ।
10 साल छोटे पति की असलियत जान हिलीं सोफिया हयात, शादी के 1 साल बाद ही घर से निकाला बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफिया हयात ने अपने 10 साल छोटे पति को यूके वाले घर से बाहर निकाल दिया है । इतना ही नहीं उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए यह भी कहा कि वो अपना बच्चा खो चुकी हैं । अपने पति के बारे में सोफिया ने कहा, 'वो शैतान था और एक चोर भी ।'
सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए पति व्लाद की सारी असलियत बताई । उन्होंने कहा, 'उसने कहा कि वो एक इंटीरियर डिजाइनर है और महल डिजाइन किए हैं । उसने झूठ बोला । वो कर्जे में डूबा था । उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है । लेकिन वो झूठा निकला ।'
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
'मैंने उसका सारा खर्च उठाया । उसके बिल भरे । उसके खाने और कपड़ों पर पैसे खर्च किए । लेकिन उसे वो सब चाहिए था जो मेरे पास है । मैं जब उससे मिली तो वो एक दुकान पर काम करता था । लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की । मैंन फिर भी उससे प्यार किया। क्योंकि मुझे प्यार पर यकीन था । सभी ने मुझे समझाया कि ऐसे इंसान से शादी ना करो जिसके पास ना घर है और ना पैसे ।'
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
'लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी । उसने मुझे गलत साबित कर दिया है । इसलिए मैंने उसे घर से और अपनी जिंदगी से निकाल दिया । इससे मुझे एक सबक भी मिला है । अब मैं ऐसे शख्स के साथ कभी नहीं रहूंगी जो मेरी बराबरी का ना हो । मैंने अपना सबकुछ उसे दे दिया लेकिन अब वो अंधेरे में जी रहा है । वो यही डिजर्व करता है ।'