सब्सक्राइब करें

सोफिया हयात ने उठाई 'बिग बॉस' के खिलाफ आवाज, सुशांत के समर्थकों से की बहिष्कार करने की गुजारिश

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 25 Sep 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Sofia Hayat Said Sushant Singh Rajput supporters to boycott Salman khan Show Bigg Boss 14
सोफिया हयात, सलमान खान - फोटो : Instagram- @sofiahayat अमर उजाला, मुंबई

मॉडल से अभिनेत्री बनी सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों से आग्रह किया है कि अगर वह सुशांत में थोड़ी भी आस्था रखते हैं तो उन्हें 'बिग बॉस' का बहिष्कार करना चाहिए। सोफिया ने अपने बारे में बताया है कि जब वह इस शो का हिस्सा थीं तब उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया था। इस शो के ताजा सीजन में सबसे पहले प्रतियोगी का नाम जान कुमार सानू के रूप में आया है जोकि जाने-माने गायक कुमार सानू के बेटे हैं। सोफिया ने कहा है कि जिसकी शुरुआत ही वंशवाद से हो रही है उसका समर्थन सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक कैसे कर सकते हैं?

Trending Videos
Sofia Hayat Said Sushant Singh Rajput supporters to boycott Salman khan Show Bigg Boss 14
सोफिया हयात - फोटो : Instagram- @sofiahayat

सोफिया ने 'बिग बॉस' के सातवें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और कुछ ही हफ्तों बाद वह बाहर भी निकल गई थीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक लंबा वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'हाल ही में जान कुमार सानू को 'बिग बॉस 14' का पहला प्रतियोगी घोषित किया गया है। एक और स्टार किड इस शो का हिस्सा बन गया। मैं व्यक्तिगत रूप से काफी निराश हूं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से हम लगातार देख रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ? वह वंशवाद के शिकार हुए और हमने उन्हें इंडस्ट्री के बुरे बर्ताव के चलते खो दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sofia Hayat Said Sushant Singh Rajput supporters to boycott Salman khan Show Bigg Boss 14
सोफिया हयात - फोटो : Instagram- @sofiahayat

वीडियो में सोफिया ने आगे कहा, 'बिग बॉस को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि आसपास की दुनिया में इस वक्त क्या चल रहा है? जब मैं बिग बॉस में थी तो मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया। मैं हर उस नारी का नेतृत्व कर रही थी जिनकी कभी सुनी नहीं जाती और उनके साथ बर्ताव अच्छा नहीं किया जाता। इस समय सुशांत हर उस इंसान का नेतृत्व कर रहे हैं जो वंशवाद के शिकार हैं। अब यह आपके ऊपर है कि आप सुशांत का समर्थन करते हैं या नहीं। अगर करना है तो आपको बिग बॉस का बहिष्कार करना चाहिए।'

Sofia Hayat Said Sushant Singh Rajput supporters to boycott Salman khan Show Bigg Boss 14
सोफिया हयात - फोटो : Instagram- @sofiahayat

सोफिया ने यह भी कहा है कि किसी भी कलाकार को स्टार बनाने की शक्ति किसी फिल्म इंडस्ट्री में या सलमान खान में नहीं है। वह सिर्फ दर्शक ही हैं जो कलाकारों को बनाते और बिगड़ते हैं। 

विज्ञापन
Sofia Hayat Said Sushant Singh Rajput supporters to boycott Salman khan Show Bigg Boss 14
Bigg Boss 14 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'बिग बॉस' के नए सीजन की शुरुआत टीवी पर 3 अक्टूबर से होने वाली है। इसके प्रतियोगियों में सिर्फ जान कुमार सानू का ही नाम सामने आया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

If you watch Bigg Boss this season , you support nepotism in the Industry and you support bad treatment of women! YOU HAVE THE POWER NOT SALMAN OR BOLLYWOOD! #sushantsinghrajput #biggboss14 #nepotism #nepotisminbollywood

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed