जब से सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज हुई है तब से वह विवाद का शिकार बनी हुई है। सलमान खान भी विवादों की चपेट में आ गए हैं। फिल्म को लेकर मीम्स तो वायरल हुए थे इसके साथ ही कई विवादित टिप्पणियां भी सामने आईं। बीते कई दिनों से कमाल राशिद खान और सलमान खान के बीच विवाद चल रहा है। दोनों की यह लड़ाई कोई मामूली बात नहीं है, सलमान केआरे पर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कर चुके हैं। पलटवार में केआरे भी कई बार सलमान भाई को जवाब दे चुके हैं। इसी बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने भी सलमान खान पर तंज कसा है।
विवाद: केआरके के बाद सोफिया हयात ने सलमान पर साधा निशाना, बोलीं- राधे का ट्रेलर देखकर ऐसा लगा जैसे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोफिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं और उसके साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। सोफिया ने अपने कैप्शन में लिखा, 'सलमान खान हर बार एक ही तरीका प्रयोग करके अपनी फिल्म रिलीज करते हैं उनकी फिल्म ईद पर रिलीज होती है। वह धार्मिक त्योहारों का उपयोग पिक्चर के प्रमोशन के लिए करते हैं और इससे पैसा कमाते हैं। वह एक ही प्रकार की स्टोरी लाइन रखते हैं और कैमरा के लिए चीजी लुक रखते हैं और वही पुरानी कहानी होती है कि लड़की-लड़के पर मरती है।'
सोफिया हयात ने आगे लिखती हैं, 'हर बार वह छोटी उम्र की लड़कियों का उपयोग करते हैं। क्या इन्हें अपने उम्र के अनुसार अभिनेत्री का चयन नहीं करना चाहिए? उन्होंने अपना विकास करने के लिए कुछ नहीं किया है। लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि उनके दर्शक अब बड़े हो गए हैं और एक ही प्रकार की कहानियां देख कर थक गए हैं। जब मैं राधे का ट्रेलर देख रही तो मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैंने पहले ऐसा कुछ भी नहीं देखा है। मुझे कुछ नया उसमें नहीं दिखा, उनकी हर फिल्म में ऐसा ही देखने को मिलता है।'
इतना ही नहीं सोफिया हयात आगे लिखती हैं, 'रणदीप हुड्डा को देखना और दर्द भरा था। वह एक अच्छे अभिनेता हैं। उनका अभिनय खराब लेखन के कारण और खराब हुआ है। क्या उन्होंने इसलिए रोल चुना क्योंकि वह सलमान के साथ काम करना चाहते थे। भूमिकाएं कई बार प्रेस्टीज का विषय बन जाती हैं।'
सोफिया यहीं नहीं रुकी और आगे लिखा, 'यदि रणदीप ऐसा कह देते कि भूमिका बहुत ही खराब लिखी गई है तो शायद उन्हें बॉलीवुड से ही निकाल दिया जाता। इसी वजह से मैंने सलमान के साथ बिग बॉस पर मंच साझा नहीं किया था।' गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। हालांकि इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों की ओर से अच्छे रिव्यू नहीं मिले लेकिन इसने व्यूज के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।