अक्सर अपने बयानों को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाली सोफिया हयात की शादी हाल ही में टूट गई । उन्होंने अपने 10 साल छोटे पति व्लाद स्टेनेसकाऊ को चोर कहकर घर से निकाल दिया । इतना ही नहीं इस बीच सोफिया ने अपना बच्चा भी खो दिया ।
मिसकैरेज होने के बाद सोफिया हयात की हो गई थी ऐसी हालत, बिकिनी में वीडियो शेयर कर बताया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सोफिया ने अपने मिसकैरेज होने का दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया । इसके लिए सोफिया ने एक वीडियो पोस्ट किया है । वीडियो में सोफिया ने कहा, 'मिसकैरेज के बाद मेरा वजन 3 किलो घट गया । मैं अपनी बॉडी से बहुत प्यार करती हूं ।'
'मैं अपने शरीर को हर परिस्थिति में पसंद करती हूं । मैं अब हेल्दी खाना खा रही हूं । वर्कअाउट भी कर रही हूं । अपनी प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए ये सब छोड़ दिया था । मिसकैरेज होने और अपने पार्टनर का सच जानने के बाद मैंने उसे बाहर निकाल दिया ।'
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
'मैं अब दोबारा सांस ले पा रही हूं । मैं अब फिर से डटकर खड़ी हूं । मैं कमाल की महिला हूं ।' बता दें कि सोफिया ने यह वीडियो बिकिनी में शेयर किया है । जिसमें वो अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं । बता दें कि सोफिया की शादी एक साल में ही टूट गई है ।
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
पति को घर से निकालने के बाद सोफिया ने कहा था, 'उसने कहा कि वो एक इंटीरियर डिजाइनर है और कई महल डिजाइन किए हैं । उसने झूठ बोला । वो कर्जे में डूबा था । उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है । लेकिन वो झूठा निकला ।'