{"_id":"5ab5ebd24f1c1b4f5a8b4c9c","slug":"sona-mahapatra-dont-want-sing-a-song-with-arijit-singh-here-is-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरिजीत सिंह के साथ इस सिंगर ने गाने से किया मना, इस वजह से गाना छोड़ स्टूडियो से चली गईं बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरिजीत सिंह के साथ इस सिंगर ने गाने से किया मना, इस वजह से गाना छोड़ स्टूडियो से चली गईं बाहर
Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arijit Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अरिजीत सिंह एक ऐसे सिंगर बन चुके हैं जिनका गाना हर फिल्म में होता ही है। उनके गाये गाने ज्यादातर सुपरहिट होते हैं लेकिन इसी बीच बॉलीवुड की एक ऐसी सिंगर हैं जिन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाने से मना कर दिया।
2 of 5
सोना महापात्रा
- फोटो : self
सोना महापात्रा बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कहती हैं हालांकि इस वजह से कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। एक बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है जिसकी चर्चा होने लगी है।
3 of 5
sona mahapatra
- फोटो : facebook
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सोना महापात्रा ने बॉलीवुड के बड़े सिंगर को निशाने पर ले लिया। सोना ने अरिजीत सिंह के बारे में कहा कि मैं किसी गाने की केवल आखिरी 4 लाइनें नहीं गा सकती। इस वजह से उन्होंने कई गानों को मना भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sona mahapatra
- फोटो : facebook
सोना महापात्रा ने कहा कि 'कुछ गानों के लिए मुझे एक स्टूडियो से कॉल आया लेकिन मैंने गाने से मना कर दिया और वहां से बाहर आ गई। गाने का अंतरा और मुखड़ा अरिजीत सिंह ने गाया था जबकि आखिरी की 4 लाइनें मुझे दी गईं। रोमांटिक ड्यूट गाने में एक गायिका के लिए केवल आखिर की 4 लाइनें देना आश्चर्यजनक है और यह सब वहां हो रहा है जहां पहले कोई गाना लता मंगेशकर की आवाज के बिना अधूरा होता था।'
विज्ञापन
5 of 5
सोना महापात्रा
सोना यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि सारा दोष केवल ऑडिंयस पर मढ़ने से बात नहीं बनेगी। फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें उतनी ही शामिल है। हाल ही में मेरे पास एक शख्स कुछ रिसर्च लेकर आया उसने बताया कि इन दिनों 10 में से 8 गाने पुरुषों की आवाज में ही होते हैं।' बता दें कि सोना महापात्रा आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' से मशहूर हुई थीं। इसके अलावा 'फुकरे' का गाना 'अम्बरसरिया', 'तलाश' में 'जिया लागे ना' जैसे गाने उन्होंने गाये हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।