फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हिचकी' से अकेले दम पर छा गईं रानी मुखर्जी, पहले दिन फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

Sat, 24 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
rani mukerji hichki box office collection day 1
Hichki

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' इस शुक्रवार रिलीज हुई। फिल्म में रानी मुखर्जी एक टीचर का किरदार निभा रही हैं, जो टॉरेट सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित होती हैं। रानी मुखर्जी ने करीब 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की हैं। आइए जानते हैं फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा। 

rani mukerji hichki box office collection day 1
Rani Mukerji
ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'हिचकी' ने पहले दिन करीब 3.35 से 3.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है हालांकि पूरा आंकड़ा आना बाकी है लेकिन पहले दिन के हिसाब से यह कलेक्शन अच्छा माना जा रहा है।
 

 
rani mukerji hichki box office collection day 1
Rani Mukerji

रानी मुखर्जी के अलावा इस फिल्म में और कोई भी बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन उनकी एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रिप्ट के चलते हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें कि फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ है जबकि प्रमोशन में 8 करोड़ रुपए खर्च हुए, इस तरह फिल्म को बनाने में कुल 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji hichki box office collection day 1
Rani Mukerji

फिल्म के पहले दिन की कमाई इसलिए भी अच्छी मानी जा रही है क्योंकि यह देश में केवल 961 स्क्रीन पर ही रिलीज की गई जबकि विदेशों में इसे 380 स्क्रीन मिले। अभी वीकेंड के दो दिन बाकी है ऐसे में रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
rani mukerji hichki box office collection day 1
Rani Mukerji

बता दें कि रानी मुखर्जी को आखिरी बार 2014 में ‘मर्दानी’ में एक दबंग पुलिस अफसर के किरदार में देखा गया था अब वह 'हिचकी' लेकर आई हैं। रानी ने दिखा दिया है कि एक प्रेडिक्टेबल सब्जेक्ट के बावजूद वह कैरेक्टर में जान डालने की कूव्वत रखती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed