फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: बर्थडे लुक पर ट्रोल हुईं इरा खान के समर्थन में आईं सोना महापात्रा, कहा- उसे किसी की इजाजत….

Tue, 10 May 2022 01:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 10 May 2022 01:45 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी बेटी इरा खान को बीते दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को लेकर जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर की बेटी का बर्थडे लुक देख फैंस ने उन्हें और आमिर दोनों को आड़े हाथ ले लिया है।

विज्ञापन
Sona Mohapatra came out in support of Ira Khan who got trolled on her birthday look said she Doesn’t need her dad’s approval or yours for her choices
इरा खान,सोना महापात्रा - फोटो : Social media

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी बेटी इरा खान को बीते दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को लेकर जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर की बेटी का बर्थडे लुक देख फैंस ने उन्हें और आमिर दोनों को आड़े हाथ ले लिया है। बीते दिन सोशल मीडिया पर आमिर उनकी बेटी की जन्मदिन मनाते ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी। दरअसल, सामने आई तस्वीर में इरा खान बिकनी पहने जन्मदिन का केक काटती नजर आई थीं, जिसके बाद उन्हें और आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। 

Sona Mohapatra came out in support of Ira Khan who got trolled on her birthday look said she Doesn’t need her dad’s approval or yours for her choices
इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, अब इस सिलसिले में मशहूर गायिका सोना महापात्रा इरा के समर्थन में आगे आई है। सोना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा- चौड़ा नोट शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इरा खान की पसंद की पोशाक पर नाराजगी जताने वाले या इसे आमिर खान ने क्या कहा, क्या किया या क्या नहीं, ऐसे लोग कृपया ध्यान दें, वह 25 वर्ष की है। एक स्वतंत्र सोच वाली, वयस्क महिला। वह अपनी पसंद से रह रही है। उसे इसके लिए पिता या आपकी स्वीकृति की जरूरत नहीं है। 

Sona Mohapatra came out in support of Ira Khan who got trolled on her birthday look said she Doesn’t need her dad’s approval or yours for her choices
पूल में दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं इरा खान - फोटो : insta

अपने इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने पितृसत्ता भारत जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वहीं, सोना महापात्रा के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। एक प्रशंसक ने लिखा,'मैं वास्तव में आपके खुलेपन और उनकी स्वतंत्रता और जीवन का आनंद लेने के विकल्पों की सराहना करता हूं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं अपनी किस्मत को हर दिन धन्यवाद देता हूं कि मैं भारत में नहीं रहता हूं और मेरी बेटी जैसे चाहे वैसे कपड़े पहन सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra came out in support of Ira Khan who got trolled on her birthday look said she Doesn’t need her dad’s approval or yours for her choices
इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रविवार को इरा की बिकिनी में बर्थडे केक काटते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। बर्थडे की तस्वीरों में बहुत से यूजर्स को इरा का लुक नहीं पसंद आया। एक यूजर ने कहा- ये बर्थडे है कि पूल पार्टी। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत पारिवारिक माहौल है। एक अन्य शख्स ने लिखा- ऐसे बर्थडे कौन मनाता है। जन्मदिन की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर अभिनेता आमिर खान को भी जमकर ट्रोल किया गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed