सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोना मोहापात्रा ने मुकेश खन्ना को लगाई फटकार, बोलीं- चारों ओर ऐसी ही मानसिकता वाले लोग हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 01 Nov 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra Lashes Out At Mukesh Khanna on his Sexist Comment
सोना मोहापात्रा और मुकेश खन्ना - फोटो : Instagram

अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों अपने एक बयान की वजह से विवादों में बने हुए हैं। एक इंटरव्यू के उन्होंने कहा था कि 'औरत का काम है घर संभालना। मीटू की परेशानी तभी से शुरू हुई है जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया।' अपने इस बयान के बाद मुकेश खन्ना खूब ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच गायिका सोना मोहापात्रा ने अभिनेता को फटकार लगाई है।

Trending Videos
Sona Mohapatra Lashes Out At Mukesh Khanna on his Sexist Comment
सोना मोहापात्रा - फोटो : फाइल

सोना मोहापात्रा ने ट्वीट किया, 'हां, क्योंकि इनके अनुसार पुरुष कभी घर के अंदर महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ अथवा शोषण नहीं करते, जिन्हें सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। मंदबुद्धि। कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी ही मानसिकता वाले लोग हैं। बदलाव धीमा है लेकिन आ रहा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra Lashes Out At Mukesh Khanna on his Sexist Comment
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

क्या कहा था मुकेश खन्ना ने
मुकेश खन्ना ने कहा था कि मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं। मीटू जैसे मुद्दे तब उठना शुरू हुए हैं जब महिलाओं ने रसोई घर छोड़ना शुरू कर दिया। घर को छोड़कर उन्होंने बाहर जाकर काम करना शुरू कर दिया। 

Sona Mohapatra Lashes Out At Mukesh Khanna on his Sexist Comment
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

ट्रोल होने के बाद दी सफाई
एक पोस्ट में मुकेश खन्ना ने लिखा, 'मुझे सचमुच हैरानी हो रही है कि मेरे एक बयान को बहुत ही गलत तरीके से लिया जा रहा है। मुझे औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है। जितनी इज्जत मैं नारियों की करता हूं शायद ही कोई करता होगा।'

विज्ञापन
Sona Mohapatra Lashes Out At Mukesh Khanna on his Sexist Comment
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala

मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, 'मैंने ये नहीं कहा कि नारी बाहर जाती है तो Me Too होता है। मैंने एक साल पहले इसी टॉपिक पर एक वीडियो बनाई थी जो मैं आप लोगों को दिखाना चाहता हूं। तब भी मैंने यही कहा था कि नारियों को अपने काम की जगह पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी चाहिए। मैंने तब भी नहीं कहा कि नारियां काम पर ना जाएं। अगर कोई भी नारी मेरे इस स्टेट्मेंट से आहत हुई हो तो मुझे अफसोस है कि मैं अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाया। मुझे इस बात की चिंता नहीं कि नारी समाज मेरे खिलाफ हो जाएंगी। उन्हें होना भी नहीं चाहिए। मेरी जिंदगी खुली किताब है। सब जानते हैं कि मैंने कैसे जिदगी जी है और कैसे जी रहा हूं।'

ताहिरा कश्यप को 125 सालों से जानते हैं आयुष्मान खुराना, वेडिंग एनिवर्सरी पर खोला ये राज

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed