अभिनेता आयुष्मान खुराना और पत्नी ताहिरा कश्यप बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। वे दोनों भी अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। आज (1 नवंबर) आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की शादी की सालगिरह है। इस खास दिन पर आयुष्मान ने एक राज खोला है कि वो अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप को 125 सालों से जानते हैं।
ताहिरा कश्यप को 125 सालों से जानते हैं आयुष्मान खुराना, वेडिंग एनिवर्सरी पर खोला ये राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड अभिनेता हैं। उनके अभिनय को जितना पसंद किया जाता है। उतना ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को भी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में आयुष्मान ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक बेहद ही क्यूट पोस्ट साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है।
आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पत्नी ताहिरा के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा, '125 साल साथ निभाने का जश्न। शायद और भी। क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुम्हें सदियों और समय से परे चलने वाले समय से जानता हूं। यह बॉन्ड इस जिंदगी तक सीमित नहीं हो सकता है। तुम मेरी साथी, लवर, पर्सनल स्टैंडअप कॉमेडियन, कोच और मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। मैं तुम्हारे साथ जिंदगी गुजारना चाहता हूं, बूढ़ा होना चाहता हूं। मुझे पता है कि यह बहुत मजेदार होगा। हैप्पी एनिवर्सरी ताहिरा कश्यप।'
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
इस तस्वीर को ताहिरा ने भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं झूठ नहीं बोलूंगी। वह ऐसे ही मुझे उठाता है। आलू की बोरी स्टाइल में। लेकिन यही प्यार मुझे प्यारा लगता है। शायद इस तरह तुम्हारा सिर खाना तुम्हारी बांहों में झूलने से बेहतर है आयुष्मान खुराना (ये हमारी सुहागरात का फेल मोमेंट था)। ऐसी ही और राइड्स के नाम...'
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप कॉलेज के समय से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने 1 नवंबर 2008 को शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2012 में ताहिरा कश्यप ने अपने पहले बेटे विराजवीर को जन्म दिया और 2014 को उनकी बेटी वरुष्का का जन्म हुआ था।
पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने KBC पर उठाए सवाल, कहा- 'शो को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया'