मुकेश खन्ना ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। उन्होंने कहा था कि मीटू जैसे मुद्दे तब उठना शुरू हुए जब महिलाओं ने रसोई घर छोड़ना शुरू कर दिया। अपने इस बयान की वजह से मुकेश खन्ना लोगों के निशाने पर आ गए और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। अब मुकेश खन्ना ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं।
विवादित बयान पर मुकेश खन्ना की सफाई, बोले- चिंता नहीं कि महिलाएं मेरे खिलाफ हो जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उस इंटरव्यू का पूरा हिस्सा पोस्ट किया है जिस पर हंगामा हो रहा है। उनके मुताबिक, इंटरव्यू का एक छोटा सा हिस्सा दिखाकर उन्हें गलत ठहराया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने एक पुराना वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो मीटू अभियान की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on
एक पोस्ट में मुकेश खन्ना ने लिखा है, 'मुझे सचमुच हैरानी हो रही है कि मेरे एक बयान को बहुत ही गलत तरीके से लिया जा रहा है। मुझे औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है। जितनी इज्जत मैं नारियों की करता हूं शायद ही कोई करता होगा। इसीलिए मैंने 'लक्ष्मी बॉम्ब' नाम का विरोध किया। मैं नारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। हर रेप कांड के खिलाफ मैं बोला हूं। मेरे एक इंटरव्यू की क्लिप को लेकर कुछ लोगों ने शोर मचा दिया है।'
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैंने कभी नहीं कहा कि औरतों को काम नहीं करना चाहिए। मैं सिर्फ ये बताने जा रहा था कि Me Too की शुरुआत कैसे होती है। हमारे देश में औरतों ने हर फील्ड में अपनी जगह बनाई है। फिर चाहे वो रक्षा मंत्री हो, वित्त मंत्री हो, विदेश मंत्री हो या स्पेस में हो, हर जगह नारी ने अपना परचम लहराया है। तो मैं नारी के काम करने के खिलाफ कैसे हो सकता हूं। उस वीडियो इंटरव्यू में मैं सिर्फ नारी के बाहर जाकर काम करने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं उस पर रोशनी डाल रहा था। जैसे घर के बच्चे अकेले पड़ जाते हैं। मैं पुरुष और नारी धर्म की बात कर रहा था जो हजारों सालों से चला आ रहा है।'
मुकेश खन्ना ने आगे लिखा है, 'मैंने ये नहीं कहा कि नारी बाहर जाती है तो Me Too होता है। मैंने एक साल पहले इसी टॉपिक पर एक वीडियो बनाई थी जो मैं आप लोगों को दिखाना चाहता हूं। तब भी मैंने यही कहा था कि नारियों को अपने काम की जगह पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी चाहिए। मैंने तब भी नहीं कहा कि नारियां काम पर ना जाएं। तो आज कैसे कह सकता हूं। मैं अपने सभी दोस्तों से यही कहना चाहता हूं कि मेरे स्टेट्मेंट को गलत तरीके से मत पेश करें। मेरा पिछला चालीस साल, मेरा फिल्मी सफर इस बात की पुष्टि करता है कि मैंने हमेशा नारियों की इज्जत की है। इस बात को हर कलाकार या हर फिल्म यूनिट का सदस्य जानता है कि मैंने हमेशा सबकी इज्जत की है। अगर कोई भी नारी मेरे इस स्टेट्मेंट से आहत हुई हो तो मुझे अफसोस है कि मैं अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाया। मुझे इस बात की चिंता नहीं कि नारी समाज मेरे खिलाफ हो जाएंगी। उन्हें होना भी नहीं चाहिए। मेरी जिंदगी खुली किताब है। सब जानते हैं कि मैंने कैसे जिदगी जी है और कैसे जी रहा हूं।'
A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on