फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूट्यूबर भुवन बाम हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Sun, 01 Nov 2020 05:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 01 Nov 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Famous Youtuber Bhuvan Bam Tested Corona Positive
भुवन बाम - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस का कहर अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोई ना कोई इस वायरस की चपेट में आता ही जा रहा है। खासकर सेलेब्स इस वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इस वायरस ने यूट्यूबर्स को भी नहीं छोड़ा है। अब फेमस यूट्यूबर भुवन बाम इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।

Famous Youtuber Bhuvan Bam Tested Corona Positive
भुवन बाम - फोटो : Instagram

भुवन बाम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। भुवन ने सोशल मीडिया के जरिए ही इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया और वो टेस्ट पॉजिटिव निकला है।

Famous Youtuber Bhuvan Bam Tested Corona Positive
भुवन बाम - फोटो : Instagram

भुवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। टेस्ट रिजल्ट आ गए हैं और मैं कोरोना पॉजिटिव हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Youtuber Bhuvan Bam Tested Corona Positive
भुवन बाम - फोटो : Instagram

अगली स्टोरी में भुवन ने अपने फैंस से अपील की है कि, 'इस वायरस को हल्के में मत लेना। मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज रखो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो। सब ठीक रहा तो मिल जाऊंगा यहीं पर।' इस खबर से भुवन बाम के फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। अब सभी लोग उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Famous Youtuber Bhuvan Bam Tested Corona Positive
भुवन बाम - फोटो : Instagram

बता दें कि भुवन बाम फेमस यूट्यूबर हैं जिन्हें 'बीबी की वाइन्स' के लिए जाना जाता है। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। भुवन की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है उनके एक वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। भुवन कई सेलेब्स के साथ भी वीडियोज कर चुके हैं।

पढ़ें: कंगना रणौत ने कनाडा के पीएम से पूछा सवाल, कहा- 'हम एक आदर्श दुनिया में नहीं रहते हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed