{"_id":"578dfbe84f1c1b347fc4b4d8","slug":"sonakshi-sinha-and-her-alleged-boyfriend-bunty-sachdeva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
Tue, 19 Jul 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 19 Jul 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डेढ़ साल से बॉक्स ऑफिस से गायब सोनाक्षी सिन्हा निजी जिंदगी की लव स्टोरी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी आने वाली दो-तीन फिल्में तय करेंगी कि वह करिअर में आगे बढ़ेंगी या शादी करके घर बसा लेंगी।
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
2 of 9
जून में 29 बरस की हो चुकीं सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में रहने के लिए अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ा रही हैं। प्रेम कहानी में उनके पार्टनर हैं सेलेब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेवा। लंबे समय से बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए तरस रहीं सोनाक्षी की पिछली फिल्म तेवर 2015 की शुरुआत में आई थी। जो फ्लॉप रही। इससे पहले लुटेरा, बुलैट राजा, आर... राजकुमार, ऐक्शन जैक्सन और रजनीकांत स्टारर तमिल की लिंगा भी फ्लॉप रही थी।
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
3 of 9
- फोटो : getty
डेढ़ साल से ज्यादा गुजर चुका है और सोनाक्षी बॉक्स ऑफिस की रेस से बाहर हैं। कुछ समय पहले तक उनकी चर्चा खाली बैठे रहने और वजन घटाने की कोशिशों के लिए हुई। इस साल सोनाक्षी की केवल एक फिल्म आनी है। जानकारों का कहना है कि अपनी अगली फिल्म को सुर्खियों में लाने के लिए सोनाक्षी निजी जिंदगी की चर्चाओं का सहारा ले रही हैं क्योंकि अभिनेत्री के रूप में वह कोई विशेष पहचान बनाने में अब तक नाकाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
4 of 9
सोनाक्षी का करिअर सलमान, अक्षय और अजय देवगन जैसे सितारों की वजह से ही कुछ ऊंचाइयां छू सका है। बीते कुछ समय से सोनाक्षी और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड रहे बंटी की नए सिरे से शुरू हुई नजदीकियां चर्चा में हैं। पिछले महीने सोनाक्षी ने अपना बर्थ डे बंटी के साथ मनाया था। तब कहा गया कि बंटी सोनाक्षी के जीवन में हैं।
विज्ञापन
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
5 of 9
सबसे ताजा मामला बंटी की मां के 60वें जन्मदिन का है। सोनाक्षी के करीबियों ने उनकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया में डाली है, जो इस बर्थडे पार्टी की हैं। बंटी सलमान खान के भाई सोहेल के साले हैं। सोहेल की पत्नी सीमा खान बंटी की बहन हैं। जन्मदिन पार्टी में सोनाक्षी सीमा के बेटे निर्वाण और बंटी के साथ तस्वीरों में दिख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।