फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने बढ़ाया कदम, इस काम के जरिए जुटा रही हैं पैसा

Sat, 16 May 2020 12:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 16 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Auctions Art Work To Provide Food For daily wage workers
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश एक साथ मिलकर जंग लड़ रहा है। हर शख्स इस जानलेवा वायरस के खिलाफ अपना भरपूर योगदान दे रहा है। बॉलीवुड सितारे लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए अपना कदम बढ़ाया है।

Sonakshi Sinha Auctions Art Work To Provide Food For daily wage workers
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें सोनाक्षी ने बताया है कि वो दिहाड़ी मजदूरों को राशन प्रदान करने के लिए अपने आर्ट वर्क की नीलामी कर रही हैं। सोनाक्षी ने इस वीडियो में अपने आर्ट वर्क को भी दिखाया है।

Sonakshi Sinha Auctions Art Work To Provide Food For daily wage workers
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सोनाक्षी कहती हैं, 'अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते तो क्या हम अच्छे हैं। मेरी कला मेरे लिए सुरक्षित जगह है। ये मुझे अपने विचारों को चैनेलाइज करने में मदद करती है और मुझे खुशी देती है। आर्ट मेरे लिए शांति और राहत की भावना लाता है और राहत वो है जो मैं उन लोगों के लिए लाना चाहती हूं, जिनके लिए ये लॉकडाउन एक बुरा सपने की तरह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Auctions Art Work To Provide Food For daily wage workers
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

सोनाक्षी आगे कहती हैं, 'जिन लोगों के पास कोई इनकम नहीं है और इस वजह से वो खुद का और अपने परिवार पेट भरने में असमर्थ हैं, ये हैं दिहाड़ी मजदूर। मैंने कैनवास और स्केच को नीलाम करने का फैसला किया है। इन्हें मैंने अपने पूरे दिल से बनाया है। नीलामी से मिलने वाले पैसे से दिहाड़ी मजदूर को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। जो भी पसंद है, उसे अपने घर ले आइए और प्लीज मेरी आर्ट की अच्छे से देखभाल करें, घर को सुंदर बनाएं। इन्हें मैंने बहुत प्यार से बनाया है।'

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Auctions Art Work To Provide Food For daily wage workers
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

इस वीडियो को साझा करते हुए सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, 'अच्छाई के लिए नीलामी । मैंने फैनकाइंड से एक टीम बनाई है जो मेरी कला को नीलाम करने और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट देने के लिए धन जुटाने में मेरी मदद करेगी। हर किसी के लिए इसमें कुछ है -डिजिटल प्रिंट, स्केच और बड़े कैनवास पेंटिंग। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला ही जीतेगा।'

बाइस्कोप: इस फिल्म ने रातोंरात बदल दी रीना रॉय की किस्मत, मिली 'नागिन' और 'कालीचरण' जैसी हिट फिल्में

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed