फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंटी सचदेवा के साथ था सोनाक्षी सिन्हा का अफेयर, पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

Wed, 02 Jun 2021 06:53 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 02 Jun 2021 06:53 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg Girl wants these Qualities in her Groom
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा दो जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस साल सोनाक्षी अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। पटना में पैदा हुई सोनाक्षी की पढ़ाई मुंबई में हुई है। सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने साल 2010 में बॉलीवुड में फिल्म 'दबंग' से कदम रखा था। तब से लेकर अब तक सोनाक्षी अपने पिता की परछाई से निकलकर खुद की पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। सोनाक्षी को फिल्मों के लिए खुद को फिट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। बॉलीवुड में आने से पहले उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। वहीं सोनाक्षी अक्सर शादी की गॉसिप्स को लेकर भी बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियां बटोरती हैं। सोनाक्षी बंटी सचदेवा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं। इसके अलावा एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने एक बड़ा खुलासा किया था। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने ना सिर्फ यह बताया था कि उनका दूल्हा कैसा होना चाहिए बल्कि यह भी बताया था कि उनका दिल किस एक्टर पर आ अटका था। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं सोनाक्षी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में ...

Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg Girl wants these Qualities in her Groom
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था 'मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे ना कि मुझे बंधन में रखे।' साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन के लिए भी एक नसीहत दी कि जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।' 

Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg Girl wants these Qualities in her Groom
सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद जब सोनाक्षी से पूछा गया था कि उनका किस एक्टर पर क्रश है तो सोनाक्षी ने बॉलीवुड के सुपरहिरो ऋतिक रोशन का नाम लिया था। सोनाक्षी ने कहा 'मैंने जब ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहली बार देखा तब से उनपर क्रश है। बता दें कि उस वक्त सोनाक्षी की उम्र 13 साल थी और ऋतिक 26 साल के थे। फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg Girl wants these Qualities in her Groom
बंटी सचदेवा के साथ सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्हाल सोनाक्षी सिन्हा सिंगल हैं लेकिन आपको बता दें कि वह सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रही थीं। गौरतलब है कि दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके अलावा सोना का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg Girl wants these Qualities in her Groom
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आई थीं। इसके अलावा सोनाक्षी राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बॉस, हॉलीडे, तेवर, मिशन मंगल, खानदानी शफाखाना, आर.. राजकुमार और नूर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed