फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Huma Qureshi: 'डबल एक्सएल' के जरिए ग्लैमर की नई परिभाषा गढ़ेंगी हुमा? बोलीं- समाज में बदलाव का यह सही वक्त है

Sat, 15 Oct 2022 12:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Oct 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Double XL Actress Huma Qureshi blames patriarchal conditioning for stereotyping beauty
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म बॉडी शेमिंग के मुद्दे को हाइलाइट करती है। अपनी इस हालिया फिल्म के कॉन्सेप्ट को लेकर हुमा ने हाल ही में बात की। हुमा का कहना है कि वह अपनी इस फिल्म के जरिए लड़कियों की मदद करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वजन और खूबसूरती को लेकर जो धारणाएं हैं, वह समाज और पितृसत्ता की वजह से हैं। एक हालिया बातचीत में हुमा ने कई दिलचस्प बातें कहीं।

Sonakshi Sinha Double XL Actress Huma Qureshi blames patriarchal conditioning for stereotyping beauty
हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

हुमा और सोनाक्षी की 'डबल एक्सएल' मोटापाग्रस्त दो महिलाओं के जीवन पर आधारित है। फिल्म में लड़कियों के वजन को लेकर समाज में फैले पूर्वाग्रहों पर प्रकाश डाला गया है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान हुमा कुरैशी ने कहा कि समाज में एक निश्चित वजन को खूबसूरती की श्रेणी में रखा जाता है। उसे ग्लैमरस माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए वह लड़कियों की मदद करना चाहती हैं। हुमा ने कहा, 'सारा खेल कॉन्फिडेंस का होता है। अगर कोई ग्लैमरस महसूस करता है तो वह ग्लैमरस दिख सकता है। पितृसत्ता और समाज की कंडीशनिंग ने यह धारणा बना दी है कि एक तय मानक से अधिक वजव वाली लड़की खूबसूरत या ग्लैमरस नहीं होती।'

Sonam Kapoor: मेकअप करवाते समय सोनम कपूर ने बेटे को कराया ब्रेस्टफीड, वीडियो देख आनंद अहूजा ने कह दी ऐसी बात

Sonakshi Sinha Double XL Actress Huma Qureshi blames patriarchal conditioning for stereotyping beauty
हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान हुमा ने आगे कहा, 'यह एकदम सही वक्त है, जबकि हम इन धारणाओं को दूर करें।' हुमा का कहना है 'मैं एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, जहां ग्लैमरस होना इस पेशे की अनिवार्यता है। ऐसे में मुझे लगता है कि मेरे द्वारा दिया गया मैसेज उन लड़कियों की मदद कर सकता है, जो अपने वजन पर ध्यान देती हैं या अपने ज्यादा वजन को लेकर अलग तरह से महसूस करती हैं।' आपको बता दें कि इससे पहले अपनी इस फिल्म पर बात करते हुए हुमा ने कहा था, 'डबल एक्सएल एक महत्वपूर्ण और एंटरटेनिंग फिल्म है। सामाजिक बदलाव फन, कमर्शियल और फैमिली एंटरटेनर फिल्म्स के जरिए हो सकते हैं।'

Urfi Javed Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं उर्फी जावेद, एक महीने में कमा लेती हैं मोटी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Double XL Actress Huma Qureshi blames patriarchal conditioning for stereotyping beauty
हुमा कुरैशी-शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी और हुमा के अलावा जहीर इकबाल भी नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म के जरिए क्रिकेटर शिखर धवन भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि इससे पहले हुमा वेब शो 'महारानी 2' के लिए खूब तारीफें लूट चुकी हैं। अब 'डबल एक्सएल' के अलावा भी उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही शेफ तरला दलाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा 'पूजा मेरी जान' भी उनकी झोली में है।

Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, बोलीं- यहां लोगों के तीन चेहरे के होते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed