फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में 9 साल पूरे होने पर सोनाक्षी ने कसा तंज, बनावटीपन किसी को भी कहीं नहीं ले जाता

Sun, 15 Sep 2019 11:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 15 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Important to Keep the Realness Alive
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

मिशन मंगल के बाद सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रही हैं । इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं । सोनाक्षी ने 'दबंग' सीरीज की पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । सोनाक्षी ने बॉलीवुड में 9 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने कहा कि प्रतिष्ठित लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपना वास्तविक रूप सामने रखें क्योंकि लोग उन्हें पसंद करते हैं। 

Sonakshi Sinha Important to Keep the Realness Alive
sonakshi sinha - फोटो : amar ujala

सोनाक्षी ने कहा कि जब वह बाहर जाती हैं या लोगों से मिलती हैं तो वह खुद को बनावटी पेश करने में विश्वास नहीं करतीं क्योंकि बनावटीपन किसी को भी कहीं नहीं ले जाता। 

Sonakshi Sinha Important to Keep the Realness Alive
sonakshi sinha - फोटो : instagram

सोनाक्षी ने कहा- 'वास्तविक बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है खासकर तब जब आप लोगों को प्रभावित करने की स्थिति में हों। वास्तविकता को जीवित रखना बेहद महत्वपूर्ण है। बनावटीपन जीवन में आपको कहीं नहीं ले जाता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Important to Keep the Realness Alive
Sonakshi Sinha - फोटो : amar ujala mumbai

उन्होंने कहा- 'मेरा वास्तविक रूप ही मेरे और प्रशंसकों के बीच एक सीधा संबंध स्थापित करता है। मैं सोशल मीडिया या दूसरे तरीकों से लोगों के रूबरू हो रही होती हूं तो मैं वास्तविक रहना पसंद करती हूं और यहां तक कि जब मैं कुछ पोस्ट कर रही होती हूं, तो मैं इसे खुद करना पसंद करती हूं, मुझे असली बनना पसंद है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed