{"_id":"5d7dcb278ebc3e01376a8d65","slug":"ayushmann-khurrana-and-nushrat-bharucha-share-their-struggling-days-stories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान ने बयां किया स्ट्रगल के दिनों का दर्द, डिप्रेशन में चली गई थीं नुसरत भरूचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान ने बयां किया स्ट्रगल के दिनों का दर्द, डिप्रेशन में चली गई थीं नुसरत भरूचा
Sun, 15 Sep 2019 11:02 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है । नुसरत और आयुष्मान साथ में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । फिल्म में आयुष्मान, पूजा नाम की लड़की का रोल निभा रहे हैं । आयुष्मान और नुसरत अपने करियर के पीक पर हैं । दोनों के पास कई बड़ी फिल्में हैं । हाल ही में एक इंटरव्यू में नुसरत और आयुष्मान ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया ।
नुसरत भरूचा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला से बात करते हुए नुसरत ने बताया कि वो अपने स्ट्रगल के दिनों में इतना परेशान हो गई थीं कि डिप्रेशन में चली गई थीं । नुसरत कहती हैं, 'मेरे आस-पास दोस्त थे, फैमिली थी । इन सब के बीच होकर भी मैं अकेली थी । मैं शांति से इन सबसे जूझ रही थी। मेरे अंदर से आवाज आती थी कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा ।'
ayushmann khurran, nushrat bharucha
- फोटो : amar ujala
'अगर कुछ ठीक नहीं होगा तो समस्या गंभीर है । मेरे विश्वास ने ही मुझे हर समस्या से बाहर निकाल लिया ।' आयुष्मान से भी स्ट्रगल के दिनों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने जिंदगी के लिए बहुत कुछ प्लान किया था । मैंने एक रेडियो प्रजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की । मैंने फिर जर्नलिजम भी किया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala
'उस वक्त मैंने ये नहीं सोचा था कि मैं कुछ गलत कर रहा हूं । मैं बस ये सोचता था कि मेरे फिल्मी करियर का क्या होगा । मैंने फिल्म हवाईजादा करने के बाद अपना बैंड बनाया और गाना शुरू कर दिया । मुझे गोवा फेस्ट में गाने का मौका मिला । यहां से मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट आया । मैं एक आर्टिस्ट के तौर पर स्टेज पर परफॉर्म करने लगा था ।'
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : you tube
'फिल्म आने पर तो आपको रिव्यू का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन स्टेज परफॉर्मेंस में तुरंत दर्शकों का रिस्पॉन्स मिल जाता है । इस वजह से मैं कभी डिप्रेशन में नहीं गया ।' बता दें कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये कमाए । वहीं दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है ।
'ड्रीम गर्ल' बन दिल जीतने में कामयाब हुए आयुष्मान खुराना, दूसरे दिन ही कलेक्शन में आया 63% का उछाल
'ड्रीम गर्ल' बन दिल जीतने में कामयाब हुए आयुष्मान खुराना, दूसरे दिन ही कलेक्शन में आया 63% का उछाल