फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला ने छोड़ी कांग्रेस और रानू मंडल का पहला गाना सहित इन 5 खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 15 Sep 2019 10:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
urmila matondkar and ranu mondal here top bollywood weekly news
top weekly news - फोटो : social media

बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरों की बात करें तो रानू मंडल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। वहीं ऋषि कपूर के भारत लौटने की भी चर्चा में रही। करीब 11 महने बाद ऋषि कपूर वापस भारत लौटे हैं। तो चलिए आज इस विशेष कॉलम में हम आपको पूरे हफ्ते की खबरों से रूबरू करवाते हैं।



रानू मंडल का पहला गाना रिलीज
एक वायरल वीडियो की वजह से रानू मंडल इंटरनेट स्टार बन गई हैं। कुछ दिनों पहले तक वो रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगती थीं। उनके गाने का वीडियो वायरल हुआ तो हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में गाने का मौका दिया। रानू मंडल ने फिल्म में 'तेरी मेरी कहानी' नाम का गाना रिकॉर्ड किया जो कि रिलीज भी हो चुका है। रानू मंडल का ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि महज 4 दिन में इसे एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया और यू ट्यूब पर ये ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

urmila matondkar and ranu mondal here top bollywood weekly news
rishi kapoor - फोटो : amar ujala

ऋषि कपूर इलाज के बाद भारत लौटे
अभिनेता ऋषि कपूर 10 सितंबर को भारत वापस लौट आए हैं। उनकी भारत वापसी के बाद परिवार सहित उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। ऋषि कपूर 11 महीने से न्यूयॉर्क में थे और वहीं पर अपना इलाज करवा रहे थे। ऋषि के इस मुश्किल वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। ऋषि कपूर ने मुंबई लौटते ही ट्वीट करके प्रशंसकों का भी शुक्रिया किया था। ऋषि ने ट्वीट किया था- 'घर वापस आ गया हूं.. 11 महीने 11 दिन.. सभी का शुक्रिया।'   

urmila matondkar and ranu mondal here top bollywood weekly news
Urmila Matondkar - फोटो : instagram

उर्मिला मातोंडकर ने राजनीति से किया किनारा
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ज्वाइन करने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की बजाय उनका इस्तेमाल राजनीति करने के लिए कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondkar and ranu mondal here top bollywood weekly news
the sky is pink - फोटो : social media

'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज
प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है। 'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। 

विज्ञापन
urmila matondkar and ranu mondal here top bollywood weekly news
dream girl, section 375 - फोटो : social media

'ड्रीम गर्ल' और 'सेक्शन 375' आज रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' और अक्षय खन्ना-ऋचा चड्ढा की 'सेक्शन 375' आज रिलीज हो गई है। 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है जबकि इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म सेक्शन 375 की कहानी यौन दुष्कर्म के आरोपी के कोर्ट ट्रायल पर आधारित है। फिल्म को अजय बहल ने निर्देशित किया है। राहुल भट्ट और मीरा चोपड़ा भी अहम किरादरों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed