सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। इससे पहले अक्षय और सोनाक्षी 'राउडी राठौर', 'जोकर', 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई', 'हॉलीडे: ए सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक बार फिर खिलाड़ी कुमार के साथ फिल्म करने को लेकर सोनाक्षी ने प्रतिक्रिया दी है।
Sonakshi Sinha: अक्षय के साथ फिर काम करने को लेकर उत्साहित सोनाक्षी, खिलाड़ी कुमार की तारीफ करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है, 'जब भी हम साथ में काम करते हैं तो हमेशा ही यह मजेदार होता है। पिछली बार हमने 'मिशन मंगल' में साथ काम किया था।' सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, 'जब आप अपने पुराने को-स्टार के साथ फिर से काम करते हैं तो यह काफी उत्साहजनक होता है। खासतौर से तब और स्पेशल हो जाता है जब वर्षों बाद वे वैसे ही रहें। उनमें कुछ बदलाव न आया हो।'
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम करने के लिए साथ आना वाकई शानदार है। बता दें कि 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले वह 'गुंडे', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में बना चुके हैं।
Singer Ranjit Sidhu: पंजाबी गायक रणजीत सिद्धू ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, 'यह एक एक्शन फिल्म है। यह काफी दिलचस्प प्रोजेक्ट है और मैं अली के साथ पहली बार काम करते हुए मैं बेहद खुश हूं।' सोना ने अली अब्बास जफर की तारीफ करते हुए कहा, ' वह बहुत सुलझे हुए निर्देशक हैं और अपने विजन को लेकर बहुत क्लियर हैं।'
Aashhiqui 3: 'आशिकी 3' में नई हीरोइन के चेहरे पर दांव खेलेंगे मुकेश भट्ट, फातिमा सना शेख नहीं होंगी हिस्सा
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'डबल एक्स एल' में हुमा कुरैशी के साथ नजर आई थीं। अब 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास 'काकुडा' फिल्म भी है। यह एक हॉरर कॉमेडी है। इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा करेंगे। इसके जरिए वह निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
Celebs: इन अभिनेत्रियों ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराई थी कास्मेटिक सर्जरी, उल्टा पड़ा दांव और बिगाड़ ली शक्ल