{"_id":"5cad8956bdec221441199455","slug":"sonakshi-sinha-reaction-on-dating-rumours-with-notebook-star-zaheer-iqbal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के इस डेब्यू एक्टर के साथ अफेयर की खबरों पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के इस डेब्यू एक्टर के साथ अफेयर की खबरों पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' (Kalank) के प्रमोशन में जुटी हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 'कलंक' फिल्म के अलावा सोनाक्षी, हाल ही में डेब्यू करने वाले एक्टर जहीर इकबाल को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी को कई बार जहीर इकबाल के साथ देखा गया। जब सोनाक्षी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी ही ईमानदारी से जबाव दिया।
2 of 5
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
- फोटो : file photo
दरअसल, 'नोटबुक' (Notebook) इवेंट के दौरान सोनाक्षी को कई बार जहीर इकबाल के साथ देखा गया। तभी से ऐसी खबरें आने लगी कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। जब मीडिया ने सोनाक्षी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- 'कब, ऐसा तो नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है जिसकी वजह से मुझे बात करनी चाहिए।'
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : file photo
इसके साथ ही सोनाक्षी ने कहा- 'अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं सबसे पहले आपको इस बारे में बताऊंगी। मैं तो इंतजार कर रही हूं कि कोई सपनों का राजकुमार आए। अभी कोई भी नहीं है।' फिलहाल तो सोनाक्षी ने जहीर के साथ अपनी डेटिंग की बात कबूल नहीं की है। यह बात तो साफ है कि दोनों की दोस्ती इन दिनों अच्छी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonakshi Sinha Bunty Sajdeh
- फोटो : file photo
सोनाक्षी सिन्हा का इससे पहले नाम बंटी वालिया से जुड़ चुका है। सोनाक्षी और बंटी ने कभी अपना प्यार जग-जाहिर नहीं किया था। दोनों कई बार डेट पर जाते हुए स्पॉट किए जाते थे। अब दोनों अलग-अलग हैैं। सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार 'टोटल धमाल' फिल्म में केमियो में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
dabangg
- फोटो : file photo
फिल्मों की बात करें तो सोनाक्षी इन दिनों 'दबंग 3' (Dabangg 3) फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान लीड रोल में है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है। आए दिन फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। 'दबंग 3' फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।