फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोलिंग को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने साझा की राय, कहा- मैं जान गई हूं कि वो कौन लोग हैं...

Sun, 21 Mar 2021 09:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Mar 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha share views on getting Trolled said I will be real and uneffective to the negativity
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। 'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सोनाक्षी का नाम उन सितारों में शामिल हैं जो अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। सोनाक्षी को अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों और पोस्ट को लेकर ट्रोल करते हैं। पहले सोनाक्षी ट्रोलिंग की वजह से परेशान हो जाया करती थीं, लेकिन अब सोनाक्षी ने इससे लड़ना सीख लिया है।

 
Sonakshi Sinha share views on getting Trolled said I will be real and uneffective to the negativity
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

दबंग गर्ल का कहना है कि वो पहले हर ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब देने में यकीन रखती थीं। उन्हें बातों का बुरा भी जल्दी लगता था और वो सफाई देने लगती थीं। हालांकि अब उनका मानना है कि वो ट्रोल्स से डील करने का अपना तरीका बदल चुकी हैं। अब सोनाक्षी को एहसास हो गया है कि ये ट्रोल करने वाले वो डरपोक हैं जो फोन के पीछे भद्दे कमेंट लिखा करते हैं।

Sonakshi Sinha share views on getting Trolled said I will be real and uneffective to the negativity
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona

एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि, 'ये बस फोन पर बैठते हैं और नकारात्मकता फैलाते रहते है। मैं इन्हें जरूरी नहीं समझती हूं। मुझे मेरे फैंस का काफी साथ मिलता है और वही मेरी लिए बहुत है। मैं हमेशा असली ही रहने वाली हूं'। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'पहले मुझे ऐसी ट्रोलिंग से बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब मैं उस लेवल पर पहुंच गई हूं जहां पर फर्क नहीं पड़ता है। अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha share views on getting Trolled said I will be real and uneffective to the negativity
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

बता दें कि सोनाक्षी को अक्सर उनके बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किया जाता था। हालांकि वजन घटाने के बाद भी उनकी तस्वीरों पर अक्सर भद्दे कमेंट्स आते थे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद नेपो किड्स को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था। इसमें सोनाक्षी का नाम भी शामिल था। उस वक्त सोनाक्षी ने नकारात्मकता से बचने के लिए कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब उनका मानना है कि इन सारी चीजों से उन्हें फर्क पड़ना ही बंद हो गया है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha share views on getting Trolled said I will be real and uneffective to the negativity
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी बहुत जल्द अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की काफी पहले से चर्चा है। खबर है कि भुज को थिएटर की जगह ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा सोनाक्षी के पास अभी और कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर हैं, लेकिन वो इस पर सोच विचार कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed