फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे अरसे बाद फिट नजर आए फरदीन खान, कभी मोटापे की तस्वीरें हुई थीं वायरल

Sun, 21 Mar 2021 09:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 21 Mar 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Fardeen Khan recently spotted in Mumbai, Denies to Pose for Paparazzi, Video Goes Viral
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन अक्सर वो लाइमलाइट में आ जाते हैं। फरदीन को एक लंबे अरसे के बाद मुंबई में स्पॉट किया गया है। उनका फिट लुक देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनके प्रति खूब प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, फरदीन खान अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। लंबे समय बाद जब उन्हें स्पॉट किया गया तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल था क्योंकि बढ़े वजन की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। लेकिन फरदीन ने वापस अपने पुराने लुक में आकर ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया था।

Fardeen Khan recently spotted in Mumbai, Denies to Pose for Paparazzi, Video Goes Viral
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फरदीन खान अपने हेयर स्टाइलिस्ट हाकिम अलीम के सैलून के बाहर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट किए गए हैं। इस दौरान वो काफी कूल अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लू डेनिम शर्ट के साथ सफेद पैंट पहनी है और मास्क भी लगाया हुआ है। उनका यह फिट लुक देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थम रहे हैं। 

Fardeen Khan recently spotted in Mumbai, Denies to Pose for Paparazzi, Video Goes Viral
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान जब पैपराजी ने उनसे पोज देने के लिए कहा तो फरदीन ने जवाब दिया कि, 'इसके साथ (मास्क) आप कैसी पिक्चर लेंगे?' इतना कहने के बाद फरदीन ने फोटोग्राफर्स की तरफ हाथ हिलाया और फिर गाड़ी में बैठकर निकल गए। यह वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Fardeen Khan recently spotted in Mumbai, Denies to Pose for Paparazzi, Video Goes Viral
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान फरदीन ने 18 किलो वजन घटाने के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का यह सफर अभी भी जारी है। उन्होंने आगे कहा कि, यह वो साल है, जब मैं 25 साल जैसा महसूस करना चाहता हूं लेकिन नहीं कर पा रहा हूं। 

विज्ञापन
Fardeen Khan recently spotted in Mumbai, Denies to Pose for Paparazzi, Video Goes Viral
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फरदीन खान ने 90 के दशक में फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई 'दूल्हा मिल गया' थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed