फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं बॉलीवुड के सबसे फिट एंड फाइन सितारे, बॉडी देखकर आप भी खाएंगे उम्र का धोखा

Sun, 21 Mar 2021 08:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Mar 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar to Kareena Kapoor Khan these bollywood celebrities are the fittest stars
अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सितारों के लिए पर्दे पर दमदार अभिनय करना ही काफी नहीं है बल्कि उनका शरीर से चुस्त रहना भी बहुत जरूरी है। दर्शकों को बॉलीवुड स्टार गठे शरीर में ही पसंद आते हैं। ये ही वजह है कि ये सितारे जमकर जिम में पसीना बहाते हैं और योग करते हैं। हालांकि बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने फिटनेस से दर्शकों को हैरान कर रखा है। उनकी फिटनेस देखकर उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने फिटनेस से दे रखी है उम्र को मात।

Akshay Kumar to Kareena Kapoor Khan these bollywood celebrities are the fittest stars
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार 50 की उम्र काफी पहले ही पार कर चुके हैं, लेकिन आज भी वो बेहद फिट हैं। उनके साथ ही कई सितारे ऐसे हैं जो दो टेक के बाद आराम फरमाने लगते हैं। वहीं अक्षय के अंदर हमेशा जोश भरा रहता है और वो एक साल के अंदर ढेर सारी फिल्में और प्रोजेक्ट पूरा कर लेते हैं। खुद को फिट रखने के लिए अक्षय जिम भी नहीं जाते हैं बल्कि जॉगिंग और मार्शल आर्ट्स से खुद को तंदरुस्त बनाए रखते हैं।

Akshay Kumar to Kareena Kapoor Khan these bollywood celebrities are the fittest stars
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी

 

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। शिल्पा 45 की उम्र पार कर चुकी हैं, लेकिन उनके चेहरे पर आज भी 25 वाला ग्लो बरकरार है। शिल्पा शेट्टी खुद को योगा से फिट रखती हैं। इतना ही नहीं वो दूसरों को भी योगा करने के लिए जागरुक करती हैं। उनके योग से जुड़े कई वीडियोज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar to Kareena Kapoor Khan these bollywood celebrities are the fittest stars
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर

फिटनेस की बात हो तो फिर झक्कास अभिनेता अनिल कपूर का नाम आना लाजिमी है। अनिल कपूर तो 60 की उम्र पार कर चुके हैं, लेकिन उनकी बॉडी देखकर लगता है जैसे वो अभी भी 25-26 साल के ही हैं। अनिल खुद को फिट रखने के लिए जिम में तो मेहनत करते हीं हैं साथ ही वो जॉगिंग भी करते हैं। उनकी फिटनेस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar to Kareena Kapoor Khan these bollywood celebrities are the fittest stars
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान

करीना बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 38 साल की उम्र में करीना दोबारा मां बनी हैं। मां बनने के बाद एक बार फिर करीना फिट हो चुकी हैं। करीना जिम में घंटों पसीने बहाती हैं। हालांकि करीना का भी मानना है कि खाने पीने में बहुत ज्यादा परहेज की जरूरत नहीं है। करीना के अनुसार सिर्फ बाहर का और पैकेट का खाना नहीं खाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed