{"_id":"6057580e8ebc3ee64c6c12cd","slug":"aamir-khan-s-daughter-ira-khan-post-about-job-vacancy-for-twenty-five-interns-salary-also-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की बेटी इरा खान को 25 इंटर्न्स की है जरूरत, मिलेगी इतनी सैलरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की बेटी इरा खान को 25 इंटर्न्स की है जरूरत, मिलेगी इतनी सैलरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और इरा खान
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब एक बार फिर इरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, इरा खान लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही हैं। अब इसी काम के लिए इरा को कुछ और लोगों की जरूरत हैं और उन्होंने इसके लिए वैकेंसी निकाली है। सिर्फ यही नहीं इरा ने सैलरी भी तय की है और उसके बारे में भी बताया है।
2 of 5
इरा खान की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'मेंटल हेल्थ में लोगों की मदद करने में रुचि रखने वाले 25 इंटर्न्स की जरूरत है। यह इंटर्नशिप एक महीने की होगी और हर कैंडिडेट को 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। इंटर्न का काम लोगों को कॉल करना और ईमेल के जरिए उनसे संपर्क साधना होगा। शिफ्ट 8 घंटे की होगी और 22 मार्च से शुरू होगी। देश के विभिन्न राज्यों से इंटर्न की जरूरत है ताकि वे अलग-अलग भाषा बोलने वाले सभी लोगों की सहायता कर सकें।'
3 of 5
इरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इरा ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आप दिन में 1-2 घंटे के लिए मुफ्त में वोलंटियरिंग करना चाहते हो तो भी अपनी सीवी भेज दें।' बता दें कि इरा खान ने एक मेल आईडी भी दी है, जिस पर लोग अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरा खान
- फोटो : social media
बता दें कि इरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं। वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। पिछले साल 'मेंटल हेल्थ डे' के मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। जिसपर उनके फैंस ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
इरा खान और नुपुर शिखर
- फोटो : Instagram
पिछले महीने इरा ने जिम ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था और कई तस्वीरें भी साझा की थी। जिसके बाद इरा सुर्खियों में आ गई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इरा ने एक नाटक का निर्देशक किया था, जिसका नाम यूरिपिड्स मेडिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।