देशभर में कोरोना का मामला फिर से बढ़ता हुआ दिख रहा है। वहीं बॉलीवुड के सितारे आए दिन कोरोना वैक्सीन लगवाते नजर आ रहें हैं। अब तक शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, जितेंद्र, हेमा मालिनी, जॉनी लीवर जैसे सितारे कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। हालांकि 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है।
कोरोना संक्रमित रह चुके अमिताभ बच्चन ने अब तक नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन, बताई असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर फिल्म को लेकर बात की और कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई । इसके साथ ही उन्होंने ये भी बता दिया कि अब तक उन्होंने कोराना का टीका क्यों नहीं लगवाया है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, 'वायरस के एक और प्रकार का डर सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्द ही मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है...तब तक दुनिया अजीब है'।
बता दें कि इसी महीने अमिताभ बच्चन ने अपनी आंख की सर्जरी की बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वो धीरे धीरे और कठिनाई से ठीक हो रहे हैं। पिछले हफ्ते ही उनकी दूसरी आंख की सर्जरी हुई थीं। ऐसे में बिग बी पूरी तरह से अपनी आंखों को ठीक करने के बाद ही टीका लगवाएंगे।
गौरतलब है कि साल 2020 में अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। सिर्फ अमिताभ ही नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अराध्या बच्चन भी को कोरोना हो गया था। अमिताभ और अभिषेक बच्चन को मुंबई के एक अस्पताल में रखा गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द फिल्म 'चेहरा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। वहीं खबर है कि छोटे पर्दे के मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस शो को एक बार बिग बी ही होस्ट करेंगे। अगले महीने इसकी घोषणा हो सकती है।