{"_id":"605748258ebc3ec4be1bdf7a","slug":"saba-ali-khan-shared-kareena-kapoor-khan-second-son-photo-on-instagram-after-completing-one-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद ऐसे दिखते हैं करीना के नन्हे मेहमान, सबा खान ने शेयर की प्यारी तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक महीने बाद ऐसे दिखते हैं करीना के नन्हे मेहमान, सबा खान ने शेयर की प्यारी तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर कुछ दिन पहले ही एक बार फिर से माता-पिता बने हैं। करीना ने पिछले महीने फरवरी में आज ही की तारीख में 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। मुंबई के एक अस्पताल में हुई डिलीवरी के 2 दिन बाद करीना घर लौट आई थीं। पटौदी खानदान में जबसे नए मेहमान का आगमन हुआ है, तबसे खुशियों का माहौल बना हुआ है। नन्हें मेहमान को माता-पिता के अलावा दादी, बुआ, नानी-नानी और मौसी की खूब प्यार मिल रहा है। बुआ सबा अली खान को सोशल मीडिया पर भी कई बार प्यार लुटाते देखा गया है। करीना के बड़े बेटे तैमूर को भी वह अपनी जान बता चुकी हैं। अब छोटे मेहमान आज 1 महीने के हो गए हैं। इसको लेकर सबा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।
2 of 5
बच्चों संग करीना-सैफ
- फोटो : Insatagram- @sabapataudi
सैफ-करीना का बेटा आज एक महीने का हो गया है। इस मौके पर बुआ सबा पटौदी ने बच्चे की खास तस्वीर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। ये तीन फोटोज का कोलाज है, जिसमें पहली तस्वीर में दस्ताने पहने नन्हे हाथ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी में करीना कपूर बेटे को सीने से लगाए हैं। तीसरी फोटो में सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं।
3 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
बच्चे के जन्म के बाद एक महीना पूरा होने की खुशी में सैफ की बहन सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की। इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो साझा की, जिसमें तैमूर दिखाई दे रहे हैं। फोटो कोलाज के जरिए वो हैप्पी और कम्प्लीट फैमिली का संकेत दे रही हैं।
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है और लोग इसे देख रहे हैं। दोनों सितारों के फैंस के बीच उनके बच्चों की नई-नई तस्वीरें देखने की उत्सुकता बनी रहती है। बता दें कि वीमेंस डे के मौके पर करीना ने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बच्चे की पहली झलक से फैंस को रुबरू कराया था। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान
- फोटो : Social Media
फैंस ने बच्चे की तस्वीर को काफी पसंद किया और जमकर प्यार भी लुटाया। वहीं, कुछ लोग उनसे बच्चे का नाम पूछ रहे थे। सैफ-करीना कोरोना महामारी के कारण अभी सुरक्षा का खास ध्यान रख रहे हैं। काम के मसले पर बात करें तो सैफ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। इसमें सैफ के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, करीना आमिर के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।