फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में किया गर्मियों का स्वागत, एक बार फिर साझा की बोल्ड तस्वीर

Sun, 21 Mar 2021 06:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 21 Mar 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Bold Photos on Instagram Goes Viral with Caption 'Summer is Here'
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड लुक के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। बात जब मलाइका की स्टाइल और अदाओं की आती है तो ये सभी के पसीने छुड़ा देती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसी बीच एक बार फिर मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद ही हॉट तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद फैंस का हाल बेहाल हो गया है। 

Malaika Arora Bold Photos on Instagram Goes Viral with Caption 'Summer is Here'
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो स्विमिंग पूल के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि मलाइका ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को मलाइका का यह अवतार काफी पसंद आ रहा है और जमकर वो इस तस्वीर पर लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं मलाइका ने तस्वीर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। 

Malaika Arora Bold Photos on Instagram Goes Viral with Caption 'Summer is Here'
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram

मलाइका ने लिखा, 'आ गई गर्मियां'। उनकी इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े ही कूल अंदाज में उन्होंने गर्मी के मौसम का स्वागत किया है। पानी के साथ खेलती और मलाइका की अदाओं को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करने के कुछ ही समय में तस्वीर पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट्स में जमकर मलाइका की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Bold Photos on Instagram Goes Viral with Caption 'Summer is Here'
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मलाइका केवल अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के लिए ही नहीं बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि न की हो लेकिन उनका प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Malaika Arora Bold Photos on Instagram Goes Viral with Caption 'Summer is Here'
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बहरहाल कपल ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। उनके चाहने वाले जरूर उन्हें सात फेरे लेते हुए देखना चाहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed