फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम रावत के फटी जींस वाले बयान पर ताहिरा कश्यप ने दिया अलग अंदाज में जवाब, बिकिनी में शेयर कर दी तस्वीर

Sun, 21 Mar 2021 06:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Tahira Kashyap Responds To CM Tirath Singh Rawat Ripped Jeans Remark Posts Picture In A Bikini
सीएम तीरथ सिंह रावत और ताहिरा कश्यप - फोटो : Twitter

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने पिछले दिनों महिलाओं के रिप्ड जींस पहनने पर उनके संस्कारों पर सवाल उठाये थे। जिसके बाद सीएम रावत को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर उनके इस कमेंट का जवाब दिया। अब इसी कड़ी में अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और लेखिका ताहिरा कश्यप का नाम भी जुड़ गया है। ताहिरा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं और सीएम रावत के इस कमेंट पर उन्होंने एक अलग ही अंदाज में जवाब दिया है।

Tahira Kashyap Responds To CM Tirath Singh Rawat Ripped Jeans Remark Posts Picture In A Bikini
ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ताहिरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिकिनी और स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ताहिरा के बोल्ड के साथ ही बाल्ड लुक काफी अच्छा दिख रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में ताहिरा ने लिखा है, 'कम से कम रिप्ड जींस नहीं पहने हूं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

Tahira Kashyap Responds To CM Tirath Singh Rawat Ripped Jeans Remark Posts Picture In A Bikini
ताहिरा कश्यप - फोटो : Social media

ताहिरा ने अपने बिकिनी वीडियो और इस कैप्शन के साथ सीएम रावत के रिप्ड जींस वाले कमेंट पर तंज कसा है। ताहिरा कश्यप के इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tahira Kashyap Responds To CM Tirath Singh Rawat Ripped Jeans Remark Posts Picture In A Bikini
नव्या नवेली नंदा और सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : Instagram

सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के बयान पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सीएम रावत के इस बयान पर कहा था, 'हमार कपड़ों से पहले अपनी मानसिकता बदलो।' इसके अलावा एक्ट्रेस गुल पनाग, जया बच्चन समेत अन्य सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
Tahira Kashyap Responds To CM Tirath Singh Rawat Ripped Jeans Remark Posts Picture In A Bikini
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। वहां पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि, 'आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं। उनके घुटने दिखते हैं, ये कैसे संस्कार हैं? ये संस्कार कहां से आ रहे हैं। इससे बच्चे क्या सीख रहे हैं और महिलाएं आखिर समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं।' इसके बाद सीएम रावत ने इस बात के माफी मांगते हुए कहा था कि मेरा जींस से कोई विरोध नहीं। मैंने फटी जींस का विरोध किया। फिर भी यदि किसी को मेरे कथन से ठेस पहुंची हो तो इसके लिए क्षमा चाहता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed