फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य चोपड़ा संग गुपचुप शादी करने पर 'घर तोड़ने वाली' कहने लगे थे लोग, तब रानी मुखर्जी ने दिया करारा जवाब

Sun, 21 Mar 2021 05:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 21 Mar 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukherjee and Aditya Chopra Love Story And their Secret Wedding, Know Interesting Facts
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा - फोटो : Twitter

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो फिल्म इंडस्ट्री में कई उदाहरण हैं जहां अभिनेत्री को शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ और दोनों आगे एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी है रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की। रानी और आदित्य का रिश्ता हमेशा एक सीक्रेट रहा है। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि दोनों में किसी ने कभी इस रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की। रानी के जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं रानी और आदित्य की लव स्टोरी और उनकी गुपचुप शादी के बारे में...

Rani Mukherjee and Aditya Chopra Love Story And their Secret Wedding, Know Interesting Facts
रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2014 में अचानक रानी और आदित्य की शादी से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान रह गई थी। लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी ही लेकिन इस पर कभी खुलकर बात नहीं करते थे ना ही साथ में कभी मीडिया के सामने आते थे। यहां तक कि शादी के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ नहीं दिखाई पड़े। लेकिन शादी के कई साल बाद रानी ने चुप्पी तोड़ी और एक इंटरव्यू में कहा कि आदित्य के तलाक के बाद ही उन्होंने अपना रिश्ता आगे बढ़ाया था।

Rani Mukherjee and Aditya Chopra Love Story And their Secret Wedding, Know Interesting Facts
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मीडिया में रानी को आदित्य का घर टूटने की एक बड़ी वजह माना जाने लगा था। वहीं आदित्य और रानी ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बोला। रानी और आदित्य लंबे समय तक काफी अच्छे दोस्त थे। जिंदगी में ऐसे मोड़ आए, जब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में निराशा की ओर बढ़े। रानी आगे कहती हैं कि उन्होंने कभी आदित्य को रोमांटिक ऐंगल से नहीं देखा था। दोनों की दोस्ती समय के साथ बढ़ी और धीरे-धीरे इसने प्यार का रूप ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukherjee and Aditya Chopra Love Story And their Secret Wedding, Know Interesting Facts
रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य चोपड़ा शर्मीले स्वभाव के हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और इसलिए इस रिश्ते को उन्होंने दुनिया से अपने रिश्ते को बचाकर रखा और शादी से पहले कभी दोनों साथ में मीडिया के सामने नहीं आए। आदित्य का यह सादगी भरा स्वभाव रानी को बेहद पसंद है। रानी ने कहा, 'वो मेरे लिए भगवान शिव की तरह हैं। जो हमेशा शांत रहते हैं। जो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाते हैं। वो खुश रहते हैं और उन्हें देखकर मैं भी खुश रहती हूं।'

विज्ञापन
Rani Mukherjee and Aditya Chopra Love Story And their Secret Wedding, Know Interesting Facts
रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा और आदिरा

शादी के एक साल बाद ही रानी मुखर्जी ने 2015 में बेटी को जन्म दिया जिसका नाम 'आदिरा' रखा। रानी अपनी बेटी को मीडिया से कोसो दूर रखती हैं। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी मुंबई के जुहू इलाके में अपनी बेटी के साथ हंसी-खुशी रहते हैं और लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ खुलकर जीते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed