फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor Underwater Video Viral: आलिया भट्ट को टक्कर देने अब समंदर में उतरीं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल

Sun, 21 Mar 2021 05:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Shraddha kapoor underwater instagram video viral after alia bhatt and hina khan
श्रद्धा कपूर अंडरवाटर वीडियो वायरल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन श्रद्धा अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में श्रद्धा मालदीव में अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। फैंस को श्रद्धा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Shraddha kapoor underwater instagram video viral after alia bhatt and hina khan
श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

बीते कुछ दिनों में कई अभिनेत्रियों के अंडरवाटर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पानी के अंदर पोज देते नजर आई थीं। वहीं हिना खान को भी पानी के अंदर अटखेलियां करते देखा गया था। अब इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। इस वीडियो में श्रद्धा पानी के अंदर का जीवन दिखा रही हैं।

Shraddha kapoor underwater instagram video viral after alia bhatt and hina khan
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor

श्रद्धा ने जो वीडियो साझा किया है उसमें दिख रहा है कि श्रद्धा पहले समुंदर की ओर जाती हैं और फिर वो पानी के अंदर चली जाती हैं। इसके बाद वो स्विमिंग करती भी नजर आती हैं। श्रद्धा के अंडरवाटर वीडियो में कई रंग बिरंगी मछलियां भी नजर आती हैं। फैंस को श्रद्धा का ये वीडियो काफी दिलचस्प और सुकून भरा लग रहा है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha kapoor underwater instagram video viral after alia bhatt and hina khan
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor

स्त्री गर्ल श्रद्धा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पानी के अंदर का जीवन'। उन्होंने ये भी बताया कि ये वीडियो मालदीव का है। करीब आधे घंटे के अंदर ही श्रद्धा के इस वीडियो पर 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इससे पहले भी श्रद्धा ने मालदीव की कुछ तस्वीरें साझा की थीं जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
Shraddha kapoor underwater instagram video viral after alia bhatt and hina khan
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor

बता दें कि पिछले काफी समय से श्रद्धा की शादी की खबरें भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसी खबरें आ रही हैं श्रद्धा ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी करने वाली हैं। हालांकि अभी अभिनेत्री की तरफ से इस बात को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा रणबीर कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed