फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुमताज ने फिल्म 'हरे राम हरे कृष्ण' में देवानंद की बहन बनने से कर दिया था इनकार, वजह सुन हंस पड़े थे अभिनेता

Sun, 21 Mar 2021 05:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 21 Mar 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mumtaz refused to become Devanand's sister, Zeenat Aman got that famous role
तेरे मेरे सपने - फोटो : Social Media

मुमताज 60-70 के दशक की बेहद सफल अभिनेत्री थीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मुमताज़ पहली बार देव आनंद से उनकी फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के सेट पर 1970 में मिली थीं। देवानंद मुमताज के पास एक फिल्म का ऑफर लेकर आए और मुमताज को इसकी पूरी कहानी सुनाते हुए किरदार निभाने की पेशकश की। 

Mumtaz refused to become Devanand's sister, Zeenat Aman got that famous role
तेरे मेरे सपने - फोटो : Social Media

इस फिल्म की कहानी मुमताज को बेहद पसंद आई। तब अभिनेत्री ने देव से पूछा कि फिल्म में जो एक चर्चित लड़की का रोल है, वह कौन निभा रहा है। इसके जवाब में देवानंद ने कहा- 'वह तुम करने वाली हो।'

Mumtaz refused to become Devanand's sister, Zeenat Aman got that famous role
तेरे मेरे सपने - फोटो : Social Media

यह सुनकर अभिनेत्री काफी निराश हुई और जब देवानंद ने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं आपकी बहन का किरदार नहीं निभाना चाहती।' मुमताज का मानना था कि उन्हें देवानंद को देखकर भाई वाले ख्याल ही नहीं आते हैं। बल्कि वह इतने रोमेंटिक हैं तो फिर उनके साथ बहन वाला रोल कैसे किया जा सकता है। यह बात सुनकर देवानंद हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumtaz refused to become Devanand's sister, Zeenat Aman got that famous role
देवानंद -जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि यह कहानी साल 1971 में आई फिल्म 'हरे राम हरे कृष्ण' की थी। इस फिल्म में मुमताज एक छोटे से रोल में थीं और गाने गाते हुए नजर आई थीं। वहीं  इस फिल्म में बहन का किरदार जीनत अमान ने निभाया था और फिल्म में सारी लाइमलाइट भी उन्हें ही मिल गई थी। 'बोलो सुबह शाम, हरे कृष्णा-हरे राम' गाना भी इसी फिल्म का हिस्सा है।

विज्ञापन
Mumtaz refused to become Devanand's sister, Zeenat Aman got that famous role
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर साल 1958 में फिल्म सोने की चिड़िया से की थी। साल 1969 में रिलीज हुई दो रास्ते से मुमताज को बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना था। दोनों ने एक साथ करीब 10 फिल्मों में काम किया। साल 1974 में मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी रचा ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed