बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके फैंस को अपनी एक्टिविटीज के बारे में बताती रहती हैं। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को बिहारी बाबू और शॉटगन के नाम से भी जाना जाता है। इस समय शत्रुघ्न बॉलीवुड को बाय-बाय कह चुके हैं और राजनीति में एक्टिव हैं। मौजूदा समय में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए उन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
Sonakshi Sinha: पिता शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरीं 'दबंग गर्ल', आसनसोल में करेंगी चुनावी प्रचार
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन